WB Public Safety Bill: पश्चिम-बंगाल की शुभेंदु सरकार ने हिंसा और दंगों पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। विधानसभा में आज पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल 2026 पास हो गया। इसके पक्ष में 176 वोट पड़े और विपक्ष में 41 वोट पड़े हैं। बंगाल में त्योहारों पर पत्थरबाजी और हिंसा की खबरें सामने आती रही है। पिछली सरकार लंबे समय से सत्ता में रही लेकिन हिंसा पर लगाम लगाने में नाकाम रही। इसके बाद यूसीसी यानि समान नागरिक संहिता बिल को भी पेश किया जाएगा।
लंबे समय बाद राज्य में हुआ सत्ता परिवर्तन के बाद हिंसा को रोकने की तैयारी कर ली गई है, अब इस पब्लिक सेफ्टी बिल के बाद दंगा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन सुनिश्चित किया जाएगा। इस विधेयक के पास होने के बाद अपराधियों में कानून का डर बढ़ेगा। गौरतलब है कि, लंबे समय बाद बंगाल में सत्ता बदली है। विधानसभा चुनाव में तीन कार्यकाल के बाद तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और सत्ता से बाहर हो गई।
नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने सुरक्षा और विकास के मुद्दों को अहमियत दी थी, जिसके बाद सरकार अपने वादों को अमलीजामा पहना रही हैं। अब हिंसा और दंगों को रोकने के लिए सरकार ने पब्लिक सेफ्टी बिल पेश कर दिया। इस विधेयक से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे, साथ ही जनता को लगेगा कि सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। इसके अलावा कई राज्यों में लागू हो चुके यूसीसी बिल को भी पेश किया जाएगा।
इस बिल के पेश होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधेयक के पेश होने के बाद आम जनता की सुरक्षा बढ़ेगी साथ ही दंगाइयों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता ने टीएमसी और कांग्रेस को नकार दिया है। अब वह विपक्ष की मजबूत भूमिका भी नहीं निभा रहे हैं। टीएमसी के अत्याचार के बाद प्रदेश की जनता ने ईवीएम के द्वारा उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। बीजेपी सरकार प्रदेश को सुरक्षित और विकसित रास्ते पर ले जाने का काम कर रही है।
