Punjab Train Hadsa: लुधियाना स्टेशन पर बड़ा धमाका, दो हिस्सों में बंट गई नई दिल्ली-कटरा ट्रेन

train_TcAiDpcG1.jpg

Ludhiana Train Hadsa: पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक बड़ा धमाका हो गया। धमाके के बाद नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। दरअसल, ट्रेन स्टेशन से रवाना ही हो रही थी कि दो डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इसके बाद तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और ट्रेन दो हिस्सों में अलग हो गई।

घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए, जबकि कुछ यात्री सुरक्षा के लिए कोच से बाहर निकलने लगे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रेन ने जैसे ही स्टेशन से रफ्तार पकड़नी शुरू की, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा जैसे कोई बड़ा हादसा हो गया।

कुछ यात्रियों का दावा है कि यह सिर्फ कपलिंग टूटने की आवाज नहीं थी, बल्कि धमाका उससे कहीं ज्यादा तेज था। हालांकि, रेलवे और पुलिस के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बचते दिखाई दिए। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और धमाके के बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आवाज कपलिंग टूटने की वजह से आई थी या फिर इसके पीछे कोई और कारण था।

Read Also: CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का आरोप, आज जंतर-मंतर पर हो रहा प्रदर्शन 

शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रेन के आगे बढ़ने के दौरान कपलिंग पर ज्यादा दबाव पड़ने से वह टूट गई, जिससे डिब्बे अलग हो गए। लेकिन यात्रियों के दावों के बाद रेलवे हर पहलू से मामले की जांच कर रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद ट्रेन की कपलिंग को जोड़कर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध

Read Also: Indian Cricket Team: वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर होंगे नए टी-20 कप्तान, चयन समिति ने किया ऐलान