Benefits of Mango: स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो, पाचन से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानिए आम के अद्भुत फायदे

mango_NHFljzcxD.jpg

Benefits of Mango: धरती का सबसे इंटेलिजेंट ब्रेन है नेचर यानी प्रकृति। यह मौसम के हिसाब से सर्वाइवल के लिए फल-सब्जियां उगाता है। गर्मियों में तापमान अधिक होने कारण शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है तो डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा कई शारीरिक समस्या हमारे सामने दस्तक दे दी है। गर्मी के इस बदलते मौसम में प्रकृति अपने साथ एक अनमोल उपहार लेकर आती है। वह उपहार कोई और नहीं बल्कि फलों का राजा आम है।

फलों का राजा कहे जाने वाले आम सिर्फ स्वाद में एक मीठा व्यंजन नहीं हैं बल्कि यह पोषक तत्वों से भरपूर है। विशेष रूप से भारत की भीषण गर्मी के दौरान इसका सेवन अधिक किया जाता है। गांव से लेकर बड़े-बड़े महानगरों तक आम को बेहद चाव से खाया जाता है। इसके पीछे के कारण इसमें मौजूद बेहद लाभकारी पोषक तत्व है। आम का सेवन हमारी आंखों के लिए, पाचन के लिए, बालों के अलावा अन्य कई प्रकार से बेहद फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको आम के सेवन के जबरदस्त फायदे बताते हैं।

मजबूत इम्यून सिस्टम

आम में विटामिन सी, ए और बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनोइड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे मौसमी संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं। आम का नियमित सेवन हमारे शरीर को ताकतवर के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड

आम में 80 फीसदी से अधिक पानी होता है, जो शरीर को ठंडा, हाइड्रेटेड और तरोताज़ा रखने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर से निकले इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई भी करता है, जो भीषण गर्मी के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

मजबूत पाचन

आम का सेवन इसलिए भी लाभकारी होता है क्योंकि इसमें एमाइलेज जैसे प्राकृतिक पाचक एंजाइम पाए जाते हैं, जो जटिल कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आम में मौजूद फाइबर कब्ज से बचाव करता है और स्वस्थ पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है।

चमकदार स्किन

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार, आंखों की रोशनी को स्वस्थ और बालों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान और बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाने में मदद करते हैं।

Read Also: Delhi Electricity Bill Hike: बिजली के बिल में होगी बढ़ोतरी, DERC ने दी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी, जानिए किस पर पड़ेगा असर 

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान