Protein Diet: जब भी हम प्रोटीन के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में अंडे और चिकन आते हैं, और शाकाहारियों के लिए अक्सर पनीर या प्रोटीन शेक्स। ये सभी अच्छे स्रोत हैं, लेकिन हर शाकाहारी व्यक्ति रोजाना प्रोटीन के लिए पनीर पर निर्भर नहीं रह सकता। चाहे वजह डाइट प्रेफरेंस हो, उपलब्धता हो या फूड एलर्जी।
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों को रिपेयर, ऊतक के निर्माण और शरीर को एनर्जी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई वजहों से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
खासकर वेजिटेरियन्स में इसकी कमी ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि वे नॉन-वेज नहीं खाते और प्रोटीन के वेजिटेरियन सोर्स की जानकारी उन्हें कम ही होती है। ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं और नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो यहां कुछ वेजिटेरियन फूड्स के ऑप्शन दिए जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
हरी सब्जियां
शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरी करने के लिए हरी सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। पालक, ब्रोकली, और हरी मटर प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इन्हें पकाकर या कच्चा खाकर आप अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
दालें और बीन्स
दालों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मसूर, मूंग, अरहर, और राजमा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। एक कप दाल में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इनका सेवन रोजाना किया जा सकता है, चाहे सूप के रूप में, सब्जी के रूप में या चटनी के साथ।
नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, काजू, चिया बीज और फ्लैक्स सीड्स प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स भी प्रदान करते हैं। ये आसानी से स्नैक के रूप में खाए जा सकते हैं और इन्हें खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
डेयरी प्रॉडक्ट्स
पनीर, दही, दूध और छाछ जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। एक कप दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि पनीर में यह मात्रा और भी ज्यादा होती है। इन्हें डाइट में शामिल कर प्रोटीन की कमी दूर कर सकते हैं।
Read Also: Health: बाजार में जामुन दे चुकी है दस्तक, स्वाद में मीठी है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान
साबुत अनाज
साबुत अनाज से भी प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। क्विनोआ, ओट्स, ब्राउन राइस और बाजरा जैसे साबुत अनाज भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। खासकर क्विनोआ में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो इसे पूर्ण प्रोटीन का स्रोत बनाते हैं।
अंकुरित बीज
अकुंरित बीजों का सेवन प्रोटीन की कमी को दूर कर सकता है। अंकुरित मूंग, चना और अन्य बीजों में प्रोटीन की मात्रा दोगुनी हो जाती है। इन्हें सलाद, सूप या स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।
Read Also: Lifestyle: बरसात में हेयर फॉल दे रही है टेंशन, तो इन तरीकों से पाएं घने और नेचुरल शाइनी बाल
Read Also: Lifestyle: तेजी से करना चाहते हैं पेट की चर्बी कम, तो न जिम और न डाइटिंग, बस इन योगासन को अपनाएं
