Eng vs NZ: तीसरे टेस्ट में कीवी टीम को बड़ा झटका, मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स बाहर, न्यूजीलैंड की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

henry_RcA-uC6w5.jpg

Eng vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की जीत के साथ बराबरी पर है, दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में कीवी कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन, मैच शुरू होने से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा। दो सीनियर खिलाड़ी मैट हैनरी और ग्लेन फिलिप्स इस मैच से पहले बाहर हो गए। 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैच हो चुके हैं। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 115 रनों से जीता था और दूसरा मुकाबला कीवी टीम ने 253 रनों के बड़े अंतर से जीता था। तीन मैचों की सीरीज एक-एक की बराबरी पर रोमांचक स्थिति में है। जो भी टीम तीसरा और आखिरी मैच अपने नाम करेगी, सीरीज भी जीत जाएगी। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाती है।

 सीरीज के इस आखिरी मुकाबले में कीवी टीम को बड़ा झटका लगा, मैच शुरू होने से पहले मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स चोट की वजह से बाहर हो गए। जानकारी मिली है कि मैट हेनरी काफ इंजरी और ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए। इससे न्यूजीलैंड को नुकसान होगा, क्योंकि इन दोनों ने दूसरे टेस्ट में टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था। हेनरी टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं और फिलिप्स हरफनमौला भूमिका निभाते हैं। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 113 रन बना लिए हैं। कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर मौजूद हैं।

 इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर।

 न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के।

Read Also: पुणे केतन हत्याकांड: सिया के पीछे-पीछे आया प्रेमी चेतन, 33 डिग्री की गर्मी में हुडी पहनकर दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी क्रोनोलॉजी

Read Also:  Daily Yoga: योगा करते समय जान लेनी चाहिए ये जरुरी बातें, वरना शरीर को उठाना पड़ेगा नुकसान