Bankipur Byelection: बीजेपी ने ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी, अब प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे नीरज सिन्हा

neeraj_hAqWugx0A.jpg

Bihar Bankipur Bypoll: बिहार उपचुनाव 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की सबसे वीआईपी सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा में बीजेपी ने ऐन वक्त पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अब इस सीट से नीरज सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। अब सिन्हा जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे। इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ एक ऑफिशियल पत्र भी जारी कर दिया गया।

दरअसल, इसी सीट पर बीजेपी से तीन दिन पहले अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन किया था लेकिन बाद में पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अचानक उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया। बीजेपी ने अब ऐन वक्त पर नीरज कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया। अब नीरज इस हॉट सीट पर जनसुराज पार्टी प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि, बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन नबीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने और उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक होने वाला है क्योंकि एक तरफ जहां जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने खुद यहां से ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है, जिन्होंने साल 2005 के चुनाव में नितिन नबीन के खिलाफ लड़ते हुए करीब 47 हजार वोट बटोरे थे।

Read Also: CM Yogi In Ayodhya: सपा और कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ाने का पाप क्यों किया ?

कौन है मनोज सिन्हा ?

साल 1994 में पटना में जन्मे नीरज कुमार सिन्हा अभी सिर्फ 32 साल के हैं। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। नीरज के अंदर राजनीति और संगठन का जज्बा बचपन से ही था। इसी वजह से साल 2006 में जब वह महज 12 साल के थे तभी उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली थी। तब से लेकर आज तक वह लगातार बिना थके पार्टी के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह अविवाहित हैं और उनका पूरा ध्यान अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर है।

Read Also: हमीरपुर में बड़ा हादसा: तेज आंधी-तूफान से गिरा पुल का हिस्सा, 6 लोगों की दबने से मौत, रेस्क्यू जारी

Read Also: Rainfall Live Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का तांडव, सड़कें धंसी, जनजीवन का हाल बेहाल, अब तक 4 मौतें