NTA की सिफारिश पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, Telegram पर NEET Exam के चलते लगाई रोक

neet_exam_lNhLEuVst.jpg

केन्द्र सरकार ने RE-NEET Exam के चलते बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए Telegram पर अस्थाई रोक लगाई है। सरकार ने यह फैसला RE-NEET Exam के चलते लिया है। इससे पहले टेलीग्राम ग्रुप पर कई बार परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप लगे हैं। अब देश में भारी आक्रोश और प्रदर्शन के चलते सरकार नीट एग्जाम दोबारा कराने जा रही है, इसके लिए 21 जून नियत की गई है।

टेलीग्राम को कुछ समय के लिए बैन करने की सिफारिश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने सरकार से की थी। एनटीए की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 को परीक्षा के बाद समाप्त हो जाएगा।

इसके अलावा इस सोशल प्लेटफॉर्म को आदेश दिया गया है कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों पर मैसेज एडिट की सुविधा को बंद किया जाए। यह समय 30 जून 2026 तक रहेगा इसके बाद टेलीग्राम की सुविधा सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। ऐसा इसलिए भी फैसला लिया गया है क्योंकी कई बार साक्ष्य के लिए उन संदेशों की जरूरत पड़ सकती है, जिनको एडिट होने से बचाया गया है। परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर सरकार लगातार फैसला ले रही है।

Read Also: Health: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, नहीं तो पड़ेंगे बार-बार बीमार, खानपान से लेकर सावधानियां पढ़िए सबकुछ 

क्यों किया गया बैन ?

बता दें कि, टेलीग्राम का प्रयोग सबसे ज्यादा गैर कानूनी चीजों में किया जाता है। इससे पहले भी पेपर लीक मामलों में टेलीग्राम का नाम आ चुका है। इस बार सरकार पेपर लीक को लेकर सख्त कदम उठा रही है इसलिए टेलीग्राम को बैन किया गया है। इसके अलावा सोशल साइट टेलीग्राम का इस्तेमाल बहुत से लोग ऐसा सामान बेचने में करते हैं, जिसको बेचना गैर कानूनी काम है। इसका इस्तेमाल साइबर स्कैमर्स भी करते हैं। टेलीग्राम के अंदर ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल करके ठग आसानी से बच निकलते हैं। इसलिए भारत सरकार लगातार टेलीग्राम पर नकेल कस रही है।

Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो

Read Also: Ind A vs SL A live: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बिखरी भारतीय बल्लेबाजी, 177 रनों पर सात विकेट गिरे