Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला रंग, तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

thunderstorm_9vDunAI68.jpg
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश

Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। तेज हवाओं और गजर-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। धूल भरी आंधी से दिन में अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। बता दें कि, दोपहर को अचानक आसमान में बादल छा गए और दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। नोएडा-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने लगी और आसमान में अंधेरा छा गया।

प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से बाहर निकलने से मना किया है साथ ही खुले में जाने से बचने की सलाह दी है। गुरुवार शाम को हुई अचानक बारिश से एनसीआर में जानमाल की भारी हानि हुई। उत्तर प्रदेश में तेज हवा और बारिश के कारण 31 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने पहले ही धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की थी।  

मिलेगी गर्मी से राहत ?

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत में लू का असर कमजोर पड़ा है और दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री कम होकर 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.तेज हवा और बारिश के कारण 31 लोगों कासे ते हुए नजर आए। बता दें कि, दोपहर को अचानक आसमान मे। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। गुरुवार को हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर का पारा 3 डिग्री तक लुढ़का था। आज हुई बारिश के कारण पारा 5 से 6 डिग्री लुढ़क सकता है।

Read Also: जापान में 20 साल बाद भारतीय आम बैन, अल्फांसो समेत कई प्रीमियम किस्मों का निर्यात प्रभावित, वजह कर देेगी हैरान

मौसम में क्यों आया बदलाव ?

उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और मॉनसून से पहले की आंधी-तूफ़ान की गतिविधियों के कारण भारी बारिश, आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कना, तेज़ हवाओं की जैसी स्थितियां बनीं। दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक बारिश, आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कना और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Read Also: Weather Update: नौतपा में टूटा गर्मी का गुरूर, आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट