Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदले तेवर, UP के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आंधी-बारिश की संभावना

rain_ncr_49jmHDWQu.jpg

Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मौसम के बदले तेवरों का एक बार फिर से सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार 15 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस दौरान गर्मी के सितम से राहत नहीं मिलेगी बल्कि नमी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन हवा में नमी का स्तर अधिकतम 65 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रह सकता है। इस दिन तेज गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी दिनभर रह सकती है। इसी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि, देशभर के अधिकत्तर राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते  मानसून अब 19 राज्यों में पहुंच चुका है। अगले 48 से 72 घंटों में मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के 15 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 32 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा हरियाणा के 15 जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

इस बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। जिन जिलों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट है उनमें दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाके, मध्य-दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी हरियाणा शामिल है। बात अगर बिहार की करें तो यहां मानसून ने दस्तक तो दे दी है। लेकिन इसका असर अभी पूरे राज्य में समान रूप से देखने को नहीं मिल रहा है। एक ओर जहां कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई हैं तो वहीं कई जिले अब भी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। रविवार को शेखपुरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read Also: Benefits of Mango: स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो, पाचन से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानिए आम के अद्भुत फायदे

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत