Parliament Monsoon Session: चौथे दिन भी दोनों सदनों में कार्यवाही ठप, नीट पेपर लीक पर विपक्ष का प्रदर्शन

parliament_protest_cqs5lNDfu.jpg

Monsoon Session Live: संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी हंगामा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। नीट पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और दल-बदल कानून जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। गुरुवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। ऊपरी सदन राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद कामकाज को रोक दिया गया। 

राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने नियम 267 के तहत काम रोककर चर्चा कराने का नोटिस दिया है। सुरजेवाला ने अपने नोटिस में नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने, 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के अधर में लटकने और बार-बार हो रहे पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर अनियमितताओं के कारण देश के लाखों युवाओं का भरोसा टूट रहा है। वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने का नोटिस देकर 'दल-बदल विरोधी कानून' पर तत्काल और विस्तार से चर्चा कराने की मांग रखी है।

मानसून सत्र में केवल विपक्ष ही विरोध प्रदर्शन कर रहा है बल्कि सत्ता पक्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने भी मोर्चा खोल दिया है। एनडीए के सांसदों ने सुबह मकर द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए धरने के विरोध में आयोजित किया गया।

Read Also: ‘प्रदर्शन में कुछ तत्वों ने हिंसा का सहारा लिया’, याचिका सिर्फ प्रचार के लिए...HC में मोदी सरकार की दलील

इस दौरान सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि वह विपक्ष की संवैधानिक जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं और सदन के कामकाज में रूकावट पैदा कर रहे हैं। एक अच्छे विपक्ष को देशहित के लिए आगे आकर काम करना चाहिए। विपक्ष की जिम्मेदारी लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार जिम्मेदारी निर्वहन करने की होती है।

Read Also: Delhi मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान