IPL: लखनऊ से अलग होकर पंत ने तोड़ी चुप्पी, महज तीन शब्दों में कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

pant_DdNE7_fFm.jpg
Rishab Pant

LSG DC Trade Rishab Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एक बार फिर से आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड में से एक के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। इस अदला-बदली में स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishab Pant) की पुरानी टीम दिल्ली में वापसी हुई, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) लखनऊ टीम का हिस्सा बन गए।

इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अलविदा कहा। पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लखनऊ की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा था। इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पंत ने लिखा- थैक यू टीम। पंत का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

27 करोड़ में खरीदे गए पंत 

बता दें कि, आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह आईपीएल इतिहास में किसी खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा खर्च की गई रकम है। हालांकि, दो सीजन बीत जाने के बाद टीम ने पंत से अलग होने का मन बना लिया। ट्रेड डील के तहत पंत अब 15 करोड़ रुपए की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए हैं। लेग स्पिनर कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए।

पंत का आईपीएल करियर

गौरतलब है कि, विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने अपना आईपीएल करियर दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही शुरू किया था। वह साल 2016 से 2024 तक लगातार इस टीम का हिस्सा रहे और 9 सीजन में 111 मैच खेले। पंत दिल्ली की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। ऐसे में उनकी वापसी को दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Read Also: करण औजला के बड़े फैन हैं विराट कोहली, पिच पर उतरने से पहले सुनते हैं ये फेमस गाना

Read Also: Ind vs Afg ODI Live: इकाना में गिल और इशान का तूफान, 52 साल में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, 80 से कम गेंदों में ठोका शतक