Ind vs I
Ind vs IRE T20 Vaibhav Suryavanshi: भारत और अफगानिस्तान (Ind vs Afg) के बीच इस समय तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले भारत ने जीत लिए हैं। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। शुभमन गिल (Subman Gill) की कप्तानी में भारत ने पहली बार कोई एकदिवसीय सीरीज जीती है। अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड (Ireland) के लिए उड़ान भरेगी। यहां पर टीम को दो टी-20 मुकाबले खेलने हैं।
आयरलैंड के साथ होने वाले दो मुकाबलों के लिए भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Sreyas Iyer) टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। अय्यर पहली बार टी-20 में भारत का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई (BCCI) ने हाल ही में विश्वविजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को हटाकर टीम की कमान सौंपी हैं। इसी के साथ भारतीय स्क्वॉड में पहली बार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को शामिल किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज में सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस युवा ओपनर को टीम में किस खिलाड़ी के स्थान पर खेलने का मौका दिया जाएगा। गौरतलब है कि, टी-20 विश्वकप 2026 में भारत की ओर से संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी, दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था। अगर वैभव डेब्यू करते हैं तो वह ओपनिंग करने ही उतरेंगे। वैभव को लेकर टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है यह देखने वाली बात होगी।
Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो
26 और 28 जून को होंगे मुकाबले
अगर सीरीज की बात की जाए तो पहला मुकाबला 26 जून यानी दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद अगला मुकाबला 28 जून रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज के समापन के बाद टीम इंग्लैंड (Ind vs Eng) दौरे पर निकल जाएगी, जहां 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसका आगाज एक जुलाई से होगा। यही वो सीरीज होगी, जिसमें पता चलेगा कि जो नई टीम इंडिया बीसीसीआई ने तैयार की है, उसमें कितना दम है। यहां भारत को टी-20 और वनडे दोनों सीरीज खेलनी हैं।
भारत की टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Read Also: Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, ज्यादा आम का सेवन कर देगा आपको बीमार
Read Also: Health: सिरदर्द से लेकर दिमाग तक लाभदायक है अपराजिता के फूल और जड़, चमत्कारिक गुण कर देंगे हैरान
