Ind vs Afg: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को करारा झटका दिया है। बांग्लादेश बोर्ड भारतीय टीम के दौरे का इंतजार कर रहा था, तो वहीं सितंबर में बीसीसीआई ने नई टी-20 सीरीज का ऐलान कर दिया। यह वही समय है जब बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज प्रस्तावित थी। अब इससे साफ नजर आ रहा है कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा नहीं करेगी।
बीसीसीआई ने बांग्लादेश की जगह अफगानिस्तान के साथ टी-20 सीरीज का ऐलान कर दिया है। सीरीज में तीन मुकाबले खेले जाएंगे और पहला मैच 13 सितंबर से शुरू होगा। दूसरा मुकाबला 15 सिंतबर और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान खास बात यह रहेगी कि सीरीज की मेजबानी भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान करेगा। दरअसल, भारत ने अपने यहां पर अफगानिस्तान को होम ग्राउंड दिया हुआ है। इसलिए इस श्रंखला का होस्ट अफगानिस्तान करेगा।
इस बीच खास बात ये है कि सितंबर की शुरुआत में भारतीय टीम को बांग्लादेश का दौरा करना था। सीरीज की शुरुआत एक सितंबर से लेकर 13 सिंतबर तक होनी थी। पहले तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे और बाद में तीन टी-20 मुकाबले होने थे। लेकिन, अभी तक किसी प्रकार के शेड्यूल की कोई जानकारी नहीं है। अब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के साथ सीरीज का ऐलान कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत बनाम बांग्लादेश कोई सीरीज नहीं होगी।
Read Also: Ind vs SL: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन, शतकवीर पडिक्कल को मिलेगा मौका?
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज शेड्यूल...
पहला टी20 मैच: 13 सितंबर
दूसरा टी20 मैच : 15 सितंबर
तीसरा टी20 मैच : 17 सितंबर
Read Also: Student Protest: आज झारखंड बंद का ऐलान, राजधानी रांची में हाई अलर्ट, सीएम सोरेन की छात्रों से अपील
Read Also: Cricket: हार्दिक पांड्या ने इस टीम में जताई कप्तानी की इच्छा, फ्रेंचाइजी ने कर दिया सीधा खारिज
