Weather Forecast: देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 राज्यों में भारी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट

weather_monsoon_QQ79Ewmpg.jpg

Weather Update: देशभर में दक्षिण- पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। मानसून के बढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अगले सप्ताह 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मानसून अब तक 5 दिन में दर्जनभर से ज्यादा राज्यों में पैर पसार चुका है। बीते सोमवार को मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ नए इलाकों में दस्तक दे चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी सप्ताह में 25 राज्यों केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम-बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में 11 और 12 जून को आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है जहां पर सोमवार को श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। जैससमेर और बीकानेर में भी 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अगर बात दिल्ली की करें तो यहां भी 10 तारीख तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहने वाला है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 और 12 जून को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर बात उत्तर प्रदेश के मौसम की करें तो यहां 10 से 14 जून के बीच बारिश के आसार है।

वहीं, पूर्वी यूपी में 12 जून को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। झारखंड, बिहार और पश्चिम-बंगाल में 10 से 12 जून के बीच आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

बता दें कि, भले ही मानसून इस बार देरी से आया है।  लेकिन केरलम और कर्नाटक में मानसून के चलते आज यानी 9 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी 12 जून तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Read Also: Weather Update: कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी, 47.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म शहर, 29 मई से बारिश की चेतावनी

Read Also: Ind vs Afg Test: भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच कल, सुदर्शन IN और इस युवा का डेब्यू, जानिए कैसी होगी प्लेइंग XI