Assam Plane Crash: जोरहाट में वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 सैन्य कर्मियों की मौत, को पायलट जिंदा बचा

jorhat_wiLGg16jQ.jpg

Assam IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 5 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में को पायलट जिंदा बचा है और उसका अस्पताल में ईलाज जारी है। वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि विमान अपनी नियमित उड़ान पर था और जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन के पास लैंडिंग के समय विमान क्रैश हो गया। लैंडिंग के समय एक विस्फोट की आवाज आई और बाद में विमान धमाके के साथ दो हिस्सों में टूटकर जलने लगा।

वायुसेना के अधिकारी का कहना है कि क्रैश का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ले जाने का काम करता था। हादसे का शिकार हुआ विमान एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था। रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग पर काबू पाया गया और घटना की जांच की जा रही है।

ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत, अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। विमान के को-पायलट को जीवित रेस्क्यू किया गया है और उसका इलाज जारी है। भारतीय वायु सेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

Read Also: UP: अब ‘पावागढ़’ के नाम से जाना जाएगा फाजिलनगर, योगी सरकार ने बदला नाम, जानिए क्या है खास वजह

जानकारी के मुताबिक, विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर नहीं लैंड कर सका था, बल्कि एयरसबेस के उबड़-खाबड़ और घास वाले हिस्से में उसकी लैंडिंग हुई। असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत में भारतीय वायु सेना के प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक है। यह एयरबेस असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में वायु अभियानों, सैन्य रसद आपूर्ति और रणनीतिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Read Also: Jaspal Rana Passes Away: दिग्गज शूटर और मनु भाकर के कोच का निधन, देश के लिए जीते कई मेडल, PM ने जताया दुख

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध