Pune Ketan Murder Mystery: केतन की हत्या से पहले का CCTV आया सामने, कैफे में प्लानिंग करते दिखे सिया और चेतन, जांच में एक और खुलासा

cafe_CeikpXGFJ.jpg

Ketan Murder CCTV: महाराष्ट्र के पुणे के बहुचर्चित एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और नया मोड आया है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस जांच में वैसे-वैसे खुलासे हो रहे हैं। अब केतन हत्याकांड से एक दिन पहले का वीडियो पुलिस जांच टीम के हाथ लगा है। यह वीडियो केतन की हत्या से एक दिन पहले का है और इसमें सिया गोयल और चेतन चौधरी एक कैफे में मिलते हैं और एक घंटे तक टेबल पर बैठकर इस खौफनाक अपराध की प्लानिंग करते हैं।

इस मामले में पुलिस चेतन के करीबी दोस्त नीरज से भी पूछताछ कर रही है। इस पूरे प्रकरण में नीरज की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे फिर जानकारी दिए बिना उसके फोन का इस्तेमाल किया गया है।

जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपी चेतन ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बजाय उसने अपने दोस्त नीरज का फोन इस्तेमाल किया और उसी के जरिए वह सिया से संपर्क में था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नीरज को पूरी योजना की जानकारी थी या फिर उसे अंधेरे में रखकर उसका फोन इस्तेमाल किया गया।

 पुलिस के अनुसार, अब मामले का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हत्या से एक दिन पहले का बताया जा रहा है, जहां पर एक कैफे में चेतन चौधरी और सिया गोयल मिलते हैं। यहां पर दोनों एक टेबल के चारों ओर बैठे हैं और हाथ में हाथ डालकर बात कर रहे हैं। हत्याकांड को लेकर दोनों ने यही पर प्लानिंग बनाई थी।

 पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का तीन बार प्रयास किया लेकिन दो बार विफल रही और तीसरी बार 20 जून को इस अपराध को अंजाम दे दिया। केतन एक ट्रैकर थे और सिया ने हत्या के लिए ट्रैकर का ही रास्ता चुना और पुणे के लोहागढ़ किले में चले गए, जहां पर सिया ने केतन को एक गहरी खाई में धक्का दे दिया। बाद में हत्याकांड को लेकर खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी और गुमराह करने के लिए झूठी बात बताई।

Read Also: पुणे केतन हत्याकांड: सिया के पीछे-पीछे आया प्रेमी चेतन, 33 डिग्री की गर्मी में हुडी पहनकर दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी क्रोनोलॉजी

पुलिस ने आगे बताया कि पहले मई महीने में केतन को मारने का प्रयास किया गया लेकिन सिया इसमें सफल नहीं हो पाई। सांप का बहाना लेकर वह बच गई। शुरुआत में केतन ने सिया की गलती मानकर छोड़ दिया लेकिन एक बार फिर से सिया ने केतन को रास्ते से हटाने का प्रयास किया और तीसरी बार इसमें सफल हो गई। पुलिस ने कहा कि सिया के घर वाले चेतन के साथ शादी को लेकर तैयार नहीं थे और सिया चेतन के साथ जाना नहीं चाहती थी। समाज में बदनामी के डर से दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। आखिरकार दोनों ने साजिश करके केतन की हत्या कर दी। मामले से पर्दा किले के टिकट काउंटर पर लगे एक सीसीटीवी से उठा।

Read Also: Venezuela Earthquake Live: भीषण भूकंप ने मचाया मौत का तांडव, 10 हजार से एक लाख लोगों के मरने की आशंका, इमरजेंसी घोषित

Read Also: Aloo Vada Pav: शाम के नाश्ते में बनाए कुरकुरा और टेस्टी आलू वड़ा पाव, लाजवाब स्वाद के लिए नोट कर लें यह Recipe