Ramayana Trailer Out: 4 मिनट के ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल, लेकिन हनुमान की गैरमौजूदगी ने खड़े किए सवाल

image

Ramayana Trailer Out: लंबे इंतजार के बाद निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। आज गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनियाभर में जारी किए गए करीब 4 मिनट 10 सेकेंड के इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। भव्य विजुअल्स, शानदार VFX, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और पौराणिक दुनिया की भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सीधे रावण के किरदार से होती है। जिसमें यश(कन्नड़ सुपरस्टार ) एक रहस्यमयी फकीर के वेश में महल में प्रवेश करते दिखाई देते हैं। और जब पहरेदार उनसे उनकी पहचान पूछते हैं तो उनका जवाब होता है- ‘तुम्हारा नया राजा’  इसके बाद युद्ध, सत्ता और लंका पर कब्जे की झलक दिखाई जाती है। फिर रावण का संवाद ‘देवलोक, पृथ्वीलोक और पाताललोक... तीनों लोकों में एक ही राज होगा, रावण राज’  ट्रेलर का सबसे दमदार डायलॉग बनकर सामने आता है।

ट्रेलर मे यश का गंभीर लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार डायलॉग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा कई दर्शक उन्हें ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण बता रहे हैं।

रामायण फिल्म के ट्रेलर में रावण के बाद राजा दशरथ के रूप में अरूण गोविल यज्ञ करते नजर आते हैं। इसके बाद भगवान श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर की एंट्री होती है। रणबीर को विशालकाय राक्षसों से युद्ध करते और धनुष-बाण के साथ वीर रूप में दिखाया गया है। उनके शांत लेकिन प्रभावशाली व्यक्तित्व ने राम के किरदार को एक अलग भव्यता दी है।

इसके अलावा ट्रेलर में माता सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, कैकेयी, शूर्पणखा और मंदोदरी समेत कई अहम पात्रों की झलक देखने को मिलती है। रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में काजल अग्रवाल नजर आती हैं। वहीं सनी देओल, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

Read Also:Bollywood News: ना एडवांस बुकिंग, ना पेड प्रीव्यू... फिर भी 'रामायण' ने रिलीज से पहले कमाए 75 करोड़, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

हालांकि 4 मिनट 10 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में एक किरदार ऐसा है जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है-भगवान हनुमान। ट्रेलर में लगभग सभी प्रमुख पात्रों को दिखाया गया है। लेकिन हनुमान की एक भी झलक नहीं दिखाई गई। जबकि फिल्म में यह अहम भूमिका सनी देओल निभा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। कि आखिर हनुमान को ट्रेलर से क्यों दूर रखा गया। माना जा रहा है कि मेकर्स ने जानबूझकर इस किरदार को छिपाया है। ताकि फिल्म रिलीज के दौरान दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया जा सके। यही वजह है कि ट्रेलर के बाद अब सबसे ज्यादा इंतजार सनी देओल के हनुमान अवतार का किया जा रहा है।

बता दें कि नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'रामायणम्' दो हिस्सों में रिलीज होगी। जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में नजर आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।

Read Also:Bollywood News: नहीं रहे देव आनंद के बेटे सुनील आनंद, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस, हार्ट अटैक से गई जान