Health: पथरी का रामबाण इलाज है बालम खीरा, इसके औषधीय गुण कर देंगे हैरान, फल और तना दोनों पोषक तत्वों से भरपूर

stone_pain_i9gtTprnL.jpg

Sausage Tree Benefits: हम जैसे ही खीरे के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सलाद और सब्जी में प्रयोग होने वाला हरा और छोटे-छोटे खीरे आने लगता हैं। लेकिन, हम आज हम सब्जी और सलाद में प्रयोग होने वाले खीरे की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि बाल खीरा की बात कर रहे हैं। यह अपने औषधीय गुणों के कारण दुनियाभर में दवाई के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

खासकर, सड़कों के किनारे टेंट लगाकर रहने वाले नट समुदाय के लोगों को देखा होगा, जो कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां बेचते हैं। इन्ही वस्तुओं में से एक मिल जाता है बालम खीरा, जो देखने में आम खीरे जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में औषधीयों गुणों से भरपूर फल है। बालम खीरे का पौधा धीरे-धीरे बड़ा हो जाता है। यह पेड़ विकसित होने पर 15 से 20 मीटर तक ऊंचा हो जाता है। पेड़ पर खीरे जैसे फल लगते हैं, यह अपने औषधीय गुणों के कारण कई बीमारियों में मददगार साबित होते हैं।

पथरी में बेहद लाभदायक

बालम खीरे पर हुई रिसर्च की माने तो यह कई तरह की बीमारियों में लाभदायक है। पथरी और पथरी के दर्द के लिए इसका परिणाम बेहतर साबित हुआ है। इसका चूर्ण धीरे-धीरे पथरी को काटकर बाहर निकालता है और दर्द में राहत देता है। इतना ही नहीं, पथरी के मरीज इसका प्रयोग काढ़ा बनाकर भी प्रयोग में लाते हैं। बालम खीरा तना, फल और छाल सभी में पोषक तत्व रखता है जिसके कारण पथरी मरीज इसे प्रयोग में लाते हैं।

अगर बालम खीरे के पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसमें जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसकी छाल, तना और फल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन गुणकारी तत्वों के कारण इसका प्रयोग हम पेट की बीमारी, गैस, कब्ज और एसिडिटी में करते हैं। यह आंतों में जरूरी प्रोबायोटिक्स को बढ़ाता है और पेट को ठंडा रखता है।  

Read Also: Monsoon Care Tips: मानसून में बिगड़ रही है बच्चों की सेहत, इन ट्रिक्स से रखिए उनकी सेहत का ख्याल

बालम खीरे के नुकसान...

ऐसा भी कतई नहीं है कि बालम खीरे का कोई नुकसान नहीं होता है अगर इसका प्रयोग कच्चे फल को तौर पर किया जाता है तो यह हमें कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चा फल जहरीला होता है और इसमें कूक्रिबिटिन नामक विषैला तत्व मौजूद होता है, जो अधिक मात्रा में शरीर में जाने पर लिवर को नुकसान पहुंचा है जिससे पेट संबंधी कई बीमारियां सामने आती हैं।

Read Also: Dharmendra Pradhan resigns: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दिपके ने कहा...‘झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए'

Read Also: Delhi Protest: आलोचनाओं को लेकर भड़के सोनम...सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खरी, 'मुझे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'