UP Voter List: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के करोड़ों मतदाताओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची आज 10 जून को जारी कर दी गई। इस सूची में पंचायत मतदाताओं को 9 अंकों का नंबर दिया गया है। यह सूची जिला स्तर पर जारी की गई। इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन के बाद यह अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस फाइनल लिस्ट में करीब एक करोड़ 81 लाख मतदाता जोड़े गए।
इसके अलावा वोटर लिस्ट से करीब एक करोड़ 41 लाख मतदाताओं के नाम को हटाया भी गया है। पंचायत चुनाव मतदाता सूची में करीब 40.19 लाख मतदाताओं की संख्या बड़ी हैं। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव गतिविधियां तेज हो सकती है। हालांकि, कई जिलों में मतदाता सूची के डाउनलोडिंग में समस्या हो रही है। तकनीकी खामी के चलते मतदाता सूची डाउनलोड करने में समस्या आ रही है।
गौरतलब है कि, प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रधानों को ही अगले 6 महीनों के लिए प्रशासक बनाया था। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीते मंगलवार को प्रदेश सरकार ने प्रधानों के पुराने लंबित कार्यों के लिए ही भुगतान की अनुमति दी है इसके अलावा किसी भी कार्य की अनुमति जिला अधिकारी से लेनी होगी। साथ ही किसी भी नीतिगत कार्य की अनुमति प्रशासन से लेनी होगी।
हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
यूपी पंचायत चुनाव जल्दी कराने को लेकर मामला अभी इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। हाईकोर्ट में ओबीसी कमीशन को जुलाई में ही अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। ओबीसी आयोग अगर नवंबर तक अपनी रिपोर्ट देगा तो फिर विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव करा पाना मुश्किल है, क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी मार्च में ही प्रस्तावित है। विधानसभा चुनावों के बाद या साथ में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।
Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी
