Rose Bowl T20 Weather Pitch Report: साउथैम्पटन का मौसम...और रोज बाउल की पिच से लेकर मैच के समय तक, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

southampton_sli6vez_Y.jpg

Ind vs Eng 5th t20 Weather Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। एक ओर भारत इस मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगा तो वहीं इंग्लैंड इसे अपने नाम कर 4-0 से सीरीज का खात्मा करना चाहेगा। यह मुकाबला साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले क्रिकेट के फैंस की नजरें मौसम और पिच पर टिकी हुई है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा चुका है और इसी कारण पर हर फैंस नजर बनाकर रखे हुए हैं ताकि वह पूरे मुकाबले का लुत्फ उठा सके। इसके अलावा क्रिकेट प्रशंसकों की नजर पिच के मिजाज पर बनी हुई है। इस आखिरी मुकाबले में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी या गेंदबाजों की मदद करेगी।

साफ रहेगा मौसम

जहां तक साउथैम्पटन के मौसम की बात है तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान 34 डिग्री तक जाने की संभावना है, लेकिन साथ ही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। फैंस को इस मैच के दौरान बारिश से घबराने की जरूरत नहीं है और बारिश की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत बताई गई है। यहां मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू हो जाएगा। 

Read Also: Cricket: इंग्लैंड दौरे से बाहर हुआ धाकड़ आलराउंडर हार्दिक पांड्या, विराट कोहली को लेकर आया बड़ा अपडेट

पिच रिपोर्ट...

अगर पिच की बात की जाए तो रोज बाउल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 तक का टारगेट दिया है। इसके अलावा शुरुआत में बल्लेबाजी करने वाली टीम 13 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 9 में जीती है। भारत ने इस मैदान पर साल 2022 में इंटरनेशनल मुकाबला खेला था तब पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे जवाब में इंग्लैंड की टीम 148 रनों पर ढेर हो गई थी।

Read Also: Cricket: साउथैम्पटन में होगा आखिरी टी-20 मैच, गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा दबदबा, टॉस बनेगा बॉस, पढ़िए पूरी जानकारी

Read Also: Cricket: इंग्लैंड में टीम इंडिया का लचर प्रदर्शन जारी, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड