Sawan Shivratri 2026: सावन महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए समर्पित और पवित्र माना जाता है। इस पूरे मास में श्रद्धालु शिव आराधना से लेकर जलाभिषेक तक भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस साल सावन शिवरात्रि मंगलवार 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन करोड़ों भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस दिन उपवास रखते हैं और रात्रि के चारों प्रहर में विधिपूर्वक पूजा करते हैं।
सावन शिवरात्रि का पौराणिक महत्व
सावन शिवरात्रि का संबंध समुद्र मंथन की प्रसिद्ध कथा से जोड़ा जाता है। पुराणों के अनुसार, जब मंथन के दौरान हलाहल विष निकला, तो उसकी तीव्रता से पूरी सृष्टि संकट में आ गई। तब भगवान शिव ने उस विष को अपने कंठ में धारण कर लिया, जिससे उनका गला नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। कहा जाता है कि विष की तपन को शांत करने के लिए देवताओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया था। इसी कारण सावन में जलाभिषेक की परंपरा विशेष मानी जाती है।
पूजा सामग्री
पूजा अर्चना से पहले सभी आवश्यक सामग्री तैयार कर लेना उचित होता है। अभिषेक के लिए गंगाजल, स्वच्छ जल, दूध, दही, शहद और घी रखा जाता है। इसके साथ ही चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र और भस्म का उपयोग किया जाता है। आरती के लिए धूप, दीपक, कपूर और घी या तेल का प्रबंध रखें। भोग में फल या मिठाई अर्पित की जा सकती है। बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वह खंडित न हो।
पूजा विधि...
सुबह स्नान कर भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें।
पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित करें।
दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें और अंत में साफ जल चढ़ाएं।
भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, चंदन, अक्षत और सफेद पुष्प अर्पित करें।
इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाएं।
‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें।
इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
अंत में शिव-पार्वती की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
Read Also: Health: शहद का एक चम्मच बदल सकता है चेहरे की चमक, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!
शिवरात्रि व्रत पारण
बता दें कि, सावन शिवरात्रि का व्रत अगले दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद खोला जाता है। पारण से पहले भगवान शिव की सामान्य पूजा करनी चाहिए और फिर सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। इस दौरान साबूदाना या कुट्टू के आटे से बने व्यंजन लिए जा सकते हैं।
Read Also: Health: सावन सोमवार व्रत में दिनभर रहेंगे हाइड्रेट और एनर्जेटिक, बस पिएं ये ठंडे और हेल्दी ड्रिंक्स
