Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार 7 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आईएमडी ने अब 12 राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, आगामी 10 घंटों में 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा है। इसके अलावा कई स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्कलन और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। सक्रिय मानसूनी सिस्टम और चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम-बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। इसमें से कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
तापमान में गिरावट
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान 39 डिग्री से गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है। गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है इसके अलावा ट्रैफिक में भी वाहन फंसे हुए हैं। दिल्ली से सटे इलाकों नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश का दौर जारी है।
यूपी का हाल
उत्तर प्रदेश की बात करें तो मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर जैसे स्थानों पर भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में नैनीताल, हरिद्वार, और चमोली में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है। भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर भूस्खलन देखने को मिल सकता है।
Read Also: Bihar: पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस और पत्रकारों पर पथराव, गाड़ियों को किया आग के हवाले
Read Also: Delhi: सरकार की Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश, Snapchat पर सक्रिय हुआ विदेश मंत्रालय
