इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री मोदी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, दोनों देशों के बीच हुए कई अहम समझौते

modi_indonesia_aCldyzmCX.jpg

PM Modi In Indonesia: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। इस बाबत उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। बीते कुछ सालों में दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर हुए और विकास के नए आयामों को उचाइयों पर पहुंचाया गया है।

हम इंडोनेशिया के साथ मिलकर विकास, तकनीक और सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। आज दोनों देशों के बीच विकास और विश्वास का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी हम पूरी दुनिया को शांति का संदेश देकर विकास के ऐसे मानक स्थापित करना चाहते हैं जिससे राष्ट्र विकसित और गतिशील हो सके। वैश्विक संकट के इस दौर में हम ऐतिहासिक फैसलों और समझौतों के साथ शांति का संदेश लेकर एकजुटता, राष्ट्रहित, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर काम करना चाहते हैं।

भारत और इंडोनेशिया के बीच लगातार बढ़ रहा विश्वास दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत बना रहा है। समुद्री देशों के रूप में दोनों ने व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का फैसला किया है। इससे दोनों देशों के लोगों और कारोबार को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं।

इससे दोनों देशों को एक-दूसरे के सफल मॉडलों से सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत की दवाइयां अब इंडोनेशिया के लोगों तक अधिक आसानी से पहुंच सकेंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना यह बड़ा ही विश्वसनीय और सराहनीय कदम है।

Read Also: MP News: बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, सीएम मोहन यादव ने लोगों से मांगे सुझाव

दोनों देश चाहते हैं कि गरीबी खत्म हो और कल्याणकारी योजनाओं का फायदा हमारे नागरिकों तक पहुंचे। हमने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े समाधान इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं। हम इस सहयोग को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों में अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगा। आज हुआ समझौता इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए अच्छी क्वालिटी की और सस्ती भारतीय दवाएं आसानी से उपलब्ध कराएगा। हम इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ाने में भी योगदान देंगे।

Read Also: Bihar Byelection: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर प्रत्याशी घोषित, नितिन नबीन के राज्यसभा में जाने के बाद रिक्त हुई सीट

Read Also: Delhi: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल के लिए दी विधिक अनुमति, WFI की याचिका खारिज