Ind vs Afg: चेन्नई वनडे में भारत की 9 विकेट से जीत, जायसवाल का धमाकेदार शतक, रोहित ने खेली दमदार पारी

cricket_IXxIQBd5E.jpg
Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal

Ind vs Afg Chennai ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम (Chepauk Stadium) में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hasmatullah Sahidi) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी 44.2 ओवर में 218 रनों पर सिमट गई। जिसमें भारतीय टीम की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने 5 विकेट हासिल किए।

भारत ने 219 रनों के टारगेट को सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 28.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस मुकाबले को अपने नाम करने के साथ 3-0 से सीरीज को समाप्त कर दिया। टीम इंडिया की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने जहां शतकीय पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इसके अलावा मैच के अंतिम क्षणों में श्रेयस अय्यर (Sreyas Iyer) ने 20 रनों की नाबाद पारी खेली।

अफगानिस्तान टीम की मुकाबले में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती 4 विकेट 10 ओवर के अंदर ही गंवा दिए थे। वहीं, इसके बाद अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hasmatullah Sahidi) और अजमतुल्लाह ओमारजई (Azmatullah Omarzai) के बीच में पांचवें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी देखने को मिली। ओमरजई के पवेलियन लौटने के साथ ही अफगानिस्तान पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। कप्तान शाहिदी 102 रनों की पारी जरूर खेलने में कामयाब रहे। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट हासिल किए तो वहीं गुरनूर (Gurnoor Brar), प्रिंस (Prince Yadav) और हर्ष दुबे (Harsh Dubey) ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Read Also: Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज

रोहित ने खेली शानदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अनुभवी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने का काम किया जिसमें दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 170 रनों की बड़ी साझेदारी देखने को मिली। रोहित शर्मा इस मैच में 79 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे। रोहित ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 बेहतरीन छक्के लगाए। यशस्वी जायसावल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया और नाबाद 110 रनों की पारी खेली। जायसवाल की पारी में 14 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। अफगानिस्तान की ओर से एक मात्र विकेट ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने लिया।

Read Also: Ind vs Afg ODI: महारिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया की दस्तक, चेन्नई में जीत के साथ दुनिया को दिखेगी ताकत

Read Also: ODI WC 2027: वनडे विश्वकप में खेलेंगे रोहित-विरोट, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान