Ind vs Eng 2026: आयरलैंड से दो मैचों की टी-20 सीरीज हारने के बाद आज भारत इंग्लैंड के साथ नई सीरीज का आगाज करने जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की आज असली परीक्षा होने जा रही है। हालांकि, पहली परीक्षा में कप्तान अय्यर पूरी तरह से फेल हुए और कमजोर आंकी जाने वाली आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हार गए। लेकिन, अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। पहले मैच में भारत प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। दोनों टीमों का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और कहां पर होगा यह जान लेना जरूरी है।
टी-20 की दो मजबूत टीमों के बीच पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। जहां तक मैच शुरू होने की बात है यह रात बजे से शुरू होगा। यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए कुछ अटपटा समय है क्योंकि इस वक्त तक बाकी के टी-20 मैच समाप्त हो जाते हैं। लेकिन, इंग्लिश कंडिशन में होने वाली इस सीरीज का वक्त थोड़ा लेट होने वाला है। हालांकि, टीवी और ओटीटी पर कवरेज रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगी। रात साढ़े नौ बजे टॉस होगा और ठीक दस बजे मैच की पहली गेंद फेंक दी जाएगी।
ब्रूक होंगे इंग्लैंड के कप्तान
अगर दोनों पारी के 40 ओवर फेंके गए तो यह मुकाबला देर रात दो बजे तक खेला जाएगा। यानी पूरे मैच का लुत्फ लेने के लिए आपको आधी रात तक नींद खराब करनी होगी। कप्तान अय्यर की कप्तानी में यह किसी मजबूत टीम के खिलाफ पहली सीरीज है। इस सीरीज के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला खेली जाएगी। अपनी परंपरा के अनुसार, इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज नहीं खेलेंगे और टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी। इसके अलावा अक्रामक बल्लेबाज जॉस बटलर और फिल साल्ट भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा लेंगे।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन...
फिलिप साल्ट, जॉस बटलर (WK), हैरी ब्रूक (C), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
Read Also: जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-NCR तक हिली धरती, हिन्दुकुश क्षेत्र रहा केन्द्र , 6.2 तीव्रता दर्ज
