Bollywood:अब नहीं रुकेगी हैवानियत! 'हैवान' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार-सैफ अली खान

image
Haivaan teasr

Haivaan first look:बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में दोनों कलाकारों का अंदाज बेहद खोफनाक और रहस्यमयी नजर आ रहा है, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा को और अधिक बढ़ा दिया है।

फिल्म हैवान के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का जोरदार और डार्क अवतार देखने को मिल रहा है। चेहरे के बनावट और किरदारों की झलक से साफ दिखाई दे रहा हैं कि इस बार कहानी में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि सस्पेंस, रोमांच और दमदार ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

पहली झलक ने फैंस को किया बेचैन

'हैवान' के फर्स्ट लुक ने रिलीज होते ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अक्षय और सैफ की जोड़ी को एक अलग अंदाज में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म में दोनों अभिनेता अपने करियर के अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में नजर आयेंगे।

Read Also:रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटाई गई फिल्म 'सतलुज’, दिलजीत दोसांझ ने दी प्रतिक्रिया

दमदार स्टारकास्ट और खतरनाक कहानी

अक्षय कुमार जहां अपने दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वहीं सैफ अली खान अपने नेगेटिव और ग्रे शेड वाले किरदारों से दर्शकों को कई बार हैरान कर चुके हैं। 'हैवान' में दोनों का सामना किरदारों की टकराहट फिल्म को और खास बना सकती है।

फिल्म की पहली झलक यह संकेत दे रही है कि 'हैवान' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि डर, रहस्य और रोमांच से भरा एक जोरदार सफर होने वाला है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगा। अब सभी की नजरें फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट पर टिकी हैं। 

Read Also:Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर की ईथा की पहली झलक, प्रेग्नेंट विठाबाई बनकर किया लावणी डांस, फैंस का बढ़ाया क्रेज