Delhi Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महीने तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। 31 जुलाई से दिल्ली प्रीमियर लीग (Delhi Premier League) 3rd Season का आगाज होने जा रहा है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने इसको लेकर घोषणा कर दी है। इस लीग के लिए एक जुलाई से खिलाड़ियों की नीलामी होगी। यह मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा मौका देता है। यह बहुत सारी प्रतिभाओं को एक साथ मंच पर लाता है। इस लीग में 8 टीमें प्रतिभाग करेगी। यह टी-20 लीग एक महीने तक खेली जाएगी, जिसमें क्रिकेट का रोमांच और खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा दर्शकों को देखने को मिलेगी।
पिछले सीजन में, नीतीश राणा (Nitish Rana) की कप्तानी वाली वेस्ट दिल्ली लायंस (West Delhi Lions) ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) को 6 विकेट से हराकर अपना पहला DPL खिताब जीता था। महिला प्रतियोगिता में, श्वेता सहरावत की अगुवाई वाली साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (Delhi Super Stars) ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली क्वींस (Central Delhi Queens) को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
आगामी सीजन में कई प्रमुख क्रिकेटर इस लीग में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ी से लेकर आईपीएल स्टार तक प्रतिभाग करते हैं। स्टार ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, नीतीश राणा, हर्षित राणा, नवदीप सैनी, आयुष बडोनी, अनुज रावत, प्रियांश आर्य, सुयश शर्मा, दिगवेश राठी, मयंक रावत, प्रिंस यादव, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, ऋतिक शौकीन, सार्थक रंजन समेत कई नामचीन खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं।
महिला प्रतियोगिता में श्वेता सहरावत, प्रिया पुनिया, सोनी यादव, आयुषी सोनी, तनीषा सिंह, नजमा, मोनिका और पूर्वा सिवाच जैसी प्रतिभा लीग में शामिल होगी। DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि दिल्ली प्रीमियर लीग हर साल बेहतर होती गई और इसमें खेले गए क्रिकेट की क्वालिटी ने दिल्ली में मौजूद टैलेंट की गहराई को दिखाया है। यह लीग तेजी से हमारे क्रिकेट कैलेंडर का एक अहम हिस्सा बन गई और इसने खिलाड़ियों और समर्थकों, दोनों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की है।
उन्होंने कहा कि, यह लीग अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगा। इसमें खेलने वाले खिलाड़ी बड़ी लीग में शानदार खेल प्रदर्शन से दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। महिला खिलाड़ी भी इस क्रिकेट लीग को लेकर बेहद उत्साहित है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि, खिलाड़ियों की नीलामी हमेशा टूर्नामेंट का एक रोमांचक चरण होता है क्योंकि टीमें आने वाले सीज़न के लिए अपनी स्क्वाड और रणनीतियां बनाना शुरू करती हैं। सीजन तीन के लिए नीलामी एक जुलाई को होगी जिसमें 8 पुरुष टीमें और चार महिलाओं की टीमें हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 31 जुलाई से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।
पुरुष टीमें...
सेंट्रल दिल्ली किंग्स
ईस्ट दिल्ली राइडर्स
न्यू दिल्ली टाइगर्स
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
आउटर दिल्ली वॉरियर्स
ओल्ड दिल्ली 6
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
वेस्ट दिल्ली लायंस
महिला टीमें...
सेंट्रल दिल्ली किंग्स विमेन
ईस्ट दिल्ली राइडर्स विमेन
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स विमेन
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स विमेन
Read Also: करण औजला के बड़े फैन हैं विराट कोहली, पिच पर उतरने से पहले सुनते हैं ये फेमस गाना

