25 July 2026 IMD Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 25 जुलाई शनिवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 से लेकर 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान आईएमडी ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। तटीय इलाकों में मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में बन रहा है। इसके अलावा कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, कल यानी 25 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसको लेकर लोगों को जरूरी काम से घर के बाहर निकलने के लिए कहा गया है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में 25 से 28 जुलाई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान सहारनपुर, बहराइच, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, बाराबंकी, कन्नौज, सोनभद्र, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार का मौसम
उत्तर भारत के राज्य बिहार में शनिवार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी का कहना है कि 25 जुलाई को बारिश और तूफान की संभावना है। रोहतास, गया, पटना, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 60 से 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
Read Also: CJP Protest: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी बंद, इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं, DMRC ने दी जानकारी
Read Also: Paper Leak Law: भारत सरकार लाएगी नया कानून, 10 साल की सजा, 10 करोड़ का प्रावधान, पढ़िए पूरी जानकारी
