Python spotted in Hapur: हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ के गांव सिमरोली में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव में अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और इधर-उधर दौड़ने लगे। इसके बाद गांव और आस-पास के इलाकों से ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची।
वन विभाग ने काफी देर तक मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग कर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।
इस दौरान वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि जंगली जीवों को देखकर घबराएं नहीं और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी ना करें। किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। वन्य जीव को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए जब तक वह आपको नुकसान न पहुंचा दें।
बता दें कि, गांव सिमरोली में अजगर मिलने की घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की तत्परता से बिना किसी नुकसान के अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। इससे पहले मेरठ के एक इलाके से अजगर निकलने से दहशत व्याप्त हो गई थी। स्थानीय निवासियों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया था।
Read Also: PM Modi on Paper Leak: फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया जवाब
