Packaged Water Safety: अक्सर हम बिजी शेड्यूल या समय की कमी के कारण जल्दी-जल्दी में अपने साथ पानी की बोतल को रखना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में बाजार से पानी की बोतल खरीदना एक आम बात हो जाती है, लेकिन कई बार हमारी यह छोटी सी गलती हमारी जान पर आ बनती है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप।
ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां पर एक युवती खरीद्दारी के लिए दुकान पर जाती है और पास से एक पानी की बोतल खरीद लेती है। लेकिन, जब उसे पिया गया तो वह कथित रूप से तेजाब जैसा जहरीला तरल पदार्थ निकला। इस पदार्थ के सेवन के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हाल ही में घटित हुई यह घटना हमें आगाह करती है कि बाजार से पानी खरीदते समय आंखें बंद न रखें। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि बाजार से पानी की बोतल खरीदते वक्त किन सावधानीपूर्ण बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
बोतल का लेबल देखें
बोतल की प्लास्टिक क्वालिटी और उस पर लगे लेबल को ध्यान से देखें। नकली या डुप्लीकेट पानी बेचने वाले लोग नामी ब्रांड्स से मिलते-जुलते नामों (जैसे-Bisleri न लिखकर Bilseiri या Bresleri) का इस्तेमाल करते हैं।
बोतल की डेट चेक करें
पानी की बोतल खरीदने से पहले आप मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट भी अच्छी तरह पढ़ लें।
बदबू से बचें
पानी की बोतल को खरीदते समय सबसे पहले उसे खोलते ही सूंघ ले अगर बोतल से अजीब सी बदबू आएं तो पानी बिल्कुल न पिएं।
सील पैक बोतल खरीदे
यह सुनिश्चित कर लें की बोतल की सील टूटी हुई या रीओपन तो नही हैं यदि सील टूटी हैं तो बोतल न खरीदें।
Read Also: UP: अंबेडकर नगर में एक घर से निकले कोबरा समेत दो दर्जन से ज्यादा सांप, इलाके में मची अफरा-तफरी
पानी का रंग देखें
पानी के रंग से पता कर लें अगर पानी सामान्य से अलग दिख रहा हैं या अजीब लग रहा हैं तो ऐसे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
धूप वाली बोतल न खरीदें
ज्यादा देर धूप में रखी हुई पानी की बोतल भी स्वास्थ के लिए हानिकारक होती हैं ऐसी बोतल का भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
बोतल पर छपी जानकारी को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
Read Also: Patna Coaching Dispute: कोचिंग विवाद में खान सर को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड की भी याचिका मंजूर
