Ellyse Perry Injured: आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने अपनी स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि अगर फाइनल मुकाबले तक स्टार ऑलराउंडर फिट नहीं होती है तो बावजूद इसके पेरी को खिताबी जंग में उतारने पर विचार किया जा सकता है। विश्वकप जैसे बड़े मंच पर अनुभवी खिलाड़ियों की हमेशा जरूरत होती है, इस अहमियत को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया बोर्ड किसी प्रकार का कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की मुख्य कोच शेली निट्शके ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, पेरी की फिटनेस को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सेमीफाइनल के बाद टीम ने अभ्यास भी नहीं किया है, इसलिए उनकी स्थिति का पूरा आकलन अभी बाकी है। हालांकि, टीम को उम्मीद है कि फाइनल तक वह खेलने के लिए तैयार हो जाएंगी। पेरी वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में बल्लेबाजी के दौरान चोट के कारण मैदान से बाहर चली गई थीं।
ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने इसे एहतियात वाला कदम बताया था। ऑस्ट्रेलिया के अनुसार उनकी क्वाड में हल्की परेशानी महसूस हुई थी, इसलिए उन्हें आगे खेलने का जोखिम नहीं दिया गया। ऐसा फैसला इसलिए लिया गया था ताकि बड़े मुकाबले में पेरी उपलब्ध रहें क्योंकि वह टीम में संतुलन प्रदान करती हैं। गेंद और बल्ले से दोनों से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। खिताबी जंग में टीम को पेरी की जरूरत होगी।
आगे मुख्य कोच ने कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो टीम पेरी को पूरी तरह फिट हुए बिना भी मैदान पर उतार सकती है। उन्होंने माना कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में फैसले सामान्य मैचों से अलग होते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पेरी खुद भी तभी खेलना चाहेंगी जब उन्हें लगे कि वह बल्लेबाजी, फील्डिंग और विकेटों के बीच दौड़ने में टीम के लिए प्रभावी योगदान दे सकती हैं। एलिस इस पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं।
भारत के खिलाफ दिलाई थी जीत
उन्होंने अब तक 185 रन बनाए हैं। उनका औसत 46.25 और स्ट्राइक रेट 135.03 रहा है। पाकिस्तान और भारत के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़े थे। खासकर भारत के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में खेली गई उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई थी। इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत जैसी मजबूत टीम को टूर्नामेंट से अलग किया था। इसके अलावा टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका टीम से बड़े अंतर से भी मैच हार गई थीं जिससे टीम के नेट रनरेट पर बड़ा प्रभाव पड़ा था। इसके भारत का लीग स्टेज से ही विश्वकप का सफर समाप्त हो गया था।
Read Also: Cricket: अगले महीने होगी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज, यहां पढ़ लीजिए पूरा शेड्यूल
