Weather Forecast: एनसीआर में झमाझम बरसेंगे बादल, अगले सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम, यह रही पूरी डिटेल

barish_ZnLvcriKK.jpg

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम लगातार रंग बदलता रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां हल्की से मध्यम बारिश अगले एक सप्ताह तक होने वाली है, साथ ही राहत की बात यह है कि गर्मी से निजात मिलेगी और तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। बीते कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्र में हल्की गरज चमक के साथ बरसात और हवाएं चल रही हैं। 

एक सप्ताह का पूर्वानुमान लगाते हुए मौसम विभाग (IMD) द्वारा 18 से 21 जून तक एनसीआर (NCR) में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान आसमान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 22 और 23 जून की बात की जाए तो मौसम स्थिर रहेगा लेकिन आसमना में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मौसम में उमस भी बढ़ सकती हैं।

आगामी सप्ताह में तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। 18 जून को अदितम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, 21 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री, 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम जानकारों का कहना है कि मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण रहने वाला है। एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने वाला है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को उमस से राहत मिलेगी साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को फिलहाल लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Read Also: Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला रंग, तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

एक सप्ताह तक एनसीआर में बारिश, बादल और तेज हवाएं जहां वातावरण को खुशनुमा बनाए रखेंगी, वहीं तापमान भी सामान्य से नियंत्रित रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस मौसम में किसानों के लिए फायदे की बात यह है कि फसलों को ज्यादा नुकसान होगा। गौरतलब है कि, इस समय आम का सीजन चल रहा है और ज्यादा तेज हवा चलने से किसानों को बड़ा नुकसान होता है।

Read Also: Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज

Read Also: Politics: बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, दिल्ली और हरियाणा समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए किसे-कहां मिली कमान