ICC Rankings: वनडे में शुभमन गिल ने बढ़ाए नंबर वन सिंहासन की ओर कदम, ईशान को मिला शतक का ईनाम, टेस्ट में रूट की बादशाहत

gill_bZw9NG9mT.jpg
Ishan Kishan Subhman Gill

ICC Test ODI Rankings: हाल में समाप्त हुई अफगानिस्तान के साथ एकदिवसीय सीरीज के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फायदा मिला है। गिल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा टी-20 और वनडे में धमाकेदार वापसी करने वाले ईशान किशन को भी वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है।

बीते दिनों भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली गई, जिसमें कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। ताजा जारी रैंकिंग के अनुसार, शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान गिल अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल से सिर्फ 24 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की बेहतरीन पारियां खेली थी। पहले दोनों एकदिवसीय में 84 और 154 रनों की पारी खेली। अब वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

बता दें कि, तीसरे एकदिवसीय में गिल ने बल्लेबाजी नहीं की थी, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीता था। उधर, ईशान किशन ने 21 स्थान की छलांग लगाई और 43वें नंबर पर पहुंच गए। दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे। अब वह इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा है। अफगानिस्तान की सीरीज मिल करने के कारण वह तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बरकरार है।

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 22वें स्थान पर पहुंचे, प्रसिद्ध कृष्णा 58वें नंबर पर पहुंचे और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर जाकर संयुक्त 71वें नंबर पर पहुंचे। वहीं, कीवी टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक गेंदबाज बन गए। 36 साल बाद कोई न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज टॉप रैंकिंग पर पहुंचा है, इससे पहले जैक कोवी और रिचर्ड हैडली इस स्थान पर रह चुके हैं।

टेस्ट में रूट नंबर वन

अगर टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो रूट फिर से नंबर वन का ताज हासिल कर चुके हैं। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग लगाई, रूट की रेटिंग बढ़कर 871 की हो गई। वहीं, पिछले सप्ताह ही नंबर वन बने इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए और उनकी रेटिंग 866 की है। ट्रेविस हेड को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है, वे अब दूसरे से तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

Read Also: Karnataka: कर्नाटक में ‘शिव सरकार’ की ताजपोशी तय, सिद्धारमैया कल देंगे इस्तीफा, 30 मई को होगा शपथ समारोह

Read Also: Ind vs IRE T20: कब होगा भारत और आयरलैंड सीरीज का आगाज, नए कप्तान अय्यर के साथ सूर्यवंशी का डेब्यू संभव