CJP Protest: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी बंद, इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं, DMRC ने दी जानकारी

dmrc_04kxXDtRC.jpg

Delhi Metro Service Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अब बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर अब इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं रहेगी। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। यह जानकारी डीएमआरसी ने दी है। इससे पहले राजधानी के 16 स्टेशनों को बंद कर दिया गया था यह कदम नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उठाया गया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। गुरुवार को देर रात तक जमकर बवाल और हिंसा देखने को मिली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शांति प्रदर्शन के नाम पर जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में जमकर बवाल काटा और मीडिया कर्मियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। अब दिल्ली पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

इसी बीच बवाल को देखते हुए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव चौक, पटेल चौक और बाराखंभा रोड समेत 16 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही केन्द्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो को भी बंद करने का फैसला लिया गया है।

राजीव चौक और केन्द्रीय सचिवालय में इंटरचेंज फैसिलिटी जारी रहेगी। बता दें कि, कनॉट प्लेस और जंतर मंतर के पास उपद्रवियों ने भारी बवाल काटा था जिसके बाद डीएमआरसी ने ये फैसला लिया है। डीएमआरसी ने बताया है कि ये फैसला सुरक्षा कारणों से किया गया है। बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशन...

1. लोक कल्याण मार्ग

2. राजीव चौक

3. पटेल चौक

4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

5. बाराखंभा रोड

6. सुप्रीम कोर्ट

7. सेवा तीर्थ

8. जनपथ

9. मंडी हाउस

10. केन्द्रीय सचिवालय

11. आईटीओ

12. दिल्ली गेट

13. इंद्रप्रस्थ

14. खान मार्केट

15. जोर बाग

16. शिवाजी स्टेडियम

  1. नई दिल्ली

    dmrc_tweet_YpS2vfeTV.jpg

    Also Read: UP: सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन, मुलायम सिंह यादव गंभीरता से सुनते थे बात, 5 बार बने MLA

सीआरपीएफ तैनात....

उल्लेखनीय है कि, मेट्रो स्टेशन पर केन्द्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है। संसद जाने वाले मार्ग पर सीआरपीएफ तैनात है। जंतर-मंतर के आसपास के चार मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस की तैनाती है। ये राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस मॉनिटर कर रही है कि कितनी संख्या में लोग जंतर मंतर जा रहे हैं।

Read Also: Congress Protest: राहुल गांधी का इंडी गठबंधन सांसदों के साथ विरोध मार्च, पुलिस ने रास्ते में लगाए बैरिकेड्स

Read Also: UP: हापुड़ के गांव में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम मौके प