Cricket: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, शुभचिंतकों और सीनियर्स को लेकर कही दी बड़ी बात

debut_photo_Yi6tSaCHz.jpg

Vaibhav Suryavanshi: पूरा विश्व क्रिकेट इस समय एक चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल पदार्पण का लेकिन अब 15 साल के युवा वैभव का शनिवार को मैनचेस्टर में डेब्यू हो गया। आयरलैंड के साथ खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज में पहले खेलने का मौका नहीं मिला और फिर बाद में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई सीरीज के पहले मैच में उन्हें बेंच पर बैठना लेकिन आखिरकार दूसरे मुकाबले में डेब्यू हो गया। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वह पहले मैच में केवल 14 रन ही बना सके लेकिन इस पारी से उन्होंने प्रभावित किया। मुकाबले के समाप्त होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि जो सपना मैंने और मेरे परिवार ने देखा था उसे जी रहा हूं।

शनिवार को खेले गए मुकाबले में वैभव ने 14 रन बनाए लेकिन इस पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। मैच समाप्त होने के बाद युवा बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी डेब्यू कैप के साथ पोस्ट किया और लिखा कि सभी ने मिलकर जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं। उन सभी साथियों का धन्यवाद जो चतार-चढ़ाव वाले वक्त में मेरे साथ रहे। मैं आप सभी का आभारी हूं। मैं देश के लिए खेलने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं। अब मैं हर बार बेहतर करने की कोशिश करूंगा। आप सभी का धन्यवाद।

Read Also: Ind vs Afg Test: भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच कल, सुदर्शन IN और इस युवा का डेब्यू, जानिए कैसी होगी प्लेइंग XI

तीसरे मैच में धमाकेदार पारी की उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वैभव के बल्ले से सिर्फ 14 रन निकले लेकिन अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की और जोफ्रा आर्चर को छक्का लगाया। हालांकि, वह तेज रन बनाने के चक्कर में विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। भारत और इंग्लैंड के बीच अब अगला मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस होने वाली तीसरे मैच में एक बार फिर से सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। इस मुकाबले में सभी को एक धमाकेदार पारी की उम्मीद है।

Read Also: Cricket: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ODI टीम का ऐलान, अनकैप्ड ऑलराउंडर को जगह, जानिए तारीख, समय समेत पूरा शेड्यूल

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान