CRICKET: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया बड़ा का ऐलान

image

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में रहाणे ने कहा- कि अब उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा- "जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत भी होता है। मुझे लगता है कि मेरी रिटायरमेंट का सही समय आ गया है। मैंने इस खेल को अपना सबकुछ दिया, जो मैं दे सकता था।"

अपने वीडियो संदेश में रहाणे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA), अपने सभी कोच, साथ खेलने वाले खिलाड़ियों और आईपीएल (IPLfranchise) फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। जिन्होंने हर मुश्किल दौर में उनका साथ दिया। वीडियो के दौरान रहाणे काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखें भी नम हो गईं।

Read Also:Ind vs Zim: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली धमाकेदार फिफ्टी, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

ऐसा रहा अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर

आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इसके अलावा रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छह अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए 212 मुकाबले खेले और कई यादगार पारियां भी खेलीं। रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिखा गया। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने और विराट कोहली के लौटने के बाद रहाणे ने कप्तानी संभाली। मेलबर्न में शतक लगाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर की। रहाणे की कप्तानी में भारत ने गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराई और उसका 32 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड तोड़ा।

अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है। विदेशी दौरों पर उनकी कई शानदार पारियां आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के जेहन में ताजा हैं। शांत स्वभाव, अनुशासित बल्लेबाजी और टीम के प्रति समर्पण के लिए रहाणे हमेशा याद किए जाएंगे।

Read Also:Cricket: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, शुभचिंतकों और सीनियर्स को लेकर कही दी बड़ी बात