Bollywood News: ना एडवांस बुकिंग, ना पेड प्रीव्यू... फिर भी 'रामायण' ने रिलीज से पहले कमाए 75 करोड़, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

image

Ramayana Music Rights: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर अभी रिलीज भी नहीं हुआ है। लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही बड़ी कमाई कर ली है। और यह कमाई बिना किसी एडवांस बुकिंग और बिना किसी पेड प्रीव्यू के हुई है। क्योंकि T-सीरीज ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के ऑडियो राइट्स करोड़ो रुपये में खरीद लिए हैं। जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक राइट्स डील्स में से एक माना जा रहा है।

कितने करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार 'रामायण' फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर लंबे समय से कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही थी। जिसके बाद यह डील T-सीरीज (T- Series) के नाम रही। लंबी बातचीत और कई दौर की चर्चाओं के बाद टी-सीरीज ने फिल्म के ऑडियो राइट्स के लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया। खास बात यह है कि यह रकम रिफंडेबल एडवांस के तौर पर दी गई है। जिससे यह सौदा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अलग और चर्चित म्यूजिक डील्स में शामिल हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस मेगा प्रोजेक्ट में सिर्फ फिल्म का निर्माण पर ही नहीं, बल्कि प्रमोशन पर भी जमकर खर्च किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार  फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रामायण फिल्म का संगीत इसे और भी अधिक खास बनाता है। क्योंकि इसमें ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और विश्व प्रसिद्ध संगीतकार हंस जिमर पहली बार किसी भारतीय फीचर फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है इसके म्यूजिक राइट्स हासिल करने के लिए T-सीरीज़, सोनी म्यूजिक, सारेगामा और यूनिवर्सल म्यूजिक जैसे दिग्गज म्यूजिक लेबल्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी।

Read Also: Bollywood:अब नहीं रुकेगी हैवानियत! 'हैवान' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार-सैफ अली खान

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण के ट्रेलर को पहले 24 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी थी। लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख 30 जुलाई 2026 तय की गई है। फिल्म मेकर्स ने ऐलान किया है कि इसका ट्रेलर सुबह 4:15 पर दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट के बाद ट्रेलर की तारीख बदली गई। इसके अलावा दो हिस्सों में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। वहीं अगर बात स्टारकास्ट की करें। तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

Read Also:India Destinations: मानसून में जन्नत बन जाती है ये भारतीय जगहें, नजारे देखकर खुश हो उठेगा दिल