Home remedies: अगर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं और तब भी आपकी स्किन डल और बेजान लग रही हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए है आम और दही का परफेक्ट फेस पैक जो आपकी स्केन को देगा एक प्राकृतिक निखार जिससे आप दिखेंगे एकदम जवान। तो अब महंगे प्रोडक्टस को कर दीजिए अलविदा और अपनाइएं घर पर बना मैंगो फेस पैक जिससे आपको मिलेगी बेहद चमकदार त्वचा। आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है. क्या आप जानते हैं आम का गूदा आपके चेहरे को निखार दे सकता हैं और स्किन को चमकदार बना सकता हैं. आम में पाएं जाने वाला विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई जरूरी तत्व स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. आज हम आपको होममेड मैंगो फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी मदद कर सकता हैं। और इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान हैं यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता हैं।
ऐसे तैयार करे आम और दही का फेस पैक
सबसे पहले एक पका हुआ आम लें और उसे अच्छे से धोए अब उसका गूदा निकाल लें। इस गूदे को अच्छे से पीस लें. आप आम के गूदे को पीसकर एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर ले। अब इस मिश्रण में 2 बड़ा चम्मच दही मिला दे। दोनों को अच्छे से फेंट लें। जरुरत के अनुसार इसमे गुलाब जल ऐड़ कर लें।और एक पेस्ट तैयार कर लें. चेहरे पर लगाने के लिए ये फेस पैक बिल्कुल तैयार है.
Read Also:Lifestyle: मसाला डोसा खाकर हो गए हैं बोर, प्रोटीन डोसे की रेसिपि कर लीजिए नोट, स्वाद बना देगा दीवाना
कैसे करे फेस पर अप्लाई।
इस होम मेड फेस पैक को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. सबसे पहले गुलाब जल से अपने चेहरे को साफ कर लें। या चेहरे को फेश वॉश से अच्छे से धोए। इससे फेस पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाएगी. अब जो फेस पैक आपने तैयार किया है उसको अपने चेहरे पर लगाएं. इसे आप अपनी गर्दन पर भी लगा सकते हैं. इसे 10 से 15 मिनट तक फेस पर लगा रहने दें और फिर हल्का सूख जाने पर सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें. फिर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह फेस को धो लें. फेस धोने के बाद अपनी स्किन को एलोवेरा जेल से मॉइस्चराइज कर ले।
इससे क्या होगा फायदा?
आम में विटामिन-सी, विटामिन-ए समेत बहुत से एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो चेहरे को प्राकृतिक निखार देने में मदद करते हैं। दही स्किन पर नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करती है, और टैनिंग, डल स्किन को हटाने में मदद करती है। अगर आप इस फेस पैक का नियमित रुप से इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके चेहरे को ग्लोइंग बना सकता हैं।
Read Also:Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो

