Patna Coaching Firing: ‘खड़े क्या हो गोली चलाओ’, खान सर ने गार्ड्स से चलवाई थी गोली, गोलीकांड में किसी भी समय गिरफ्तारी

patna_police_YyQHM0IXX.jpg

Patna Coaching Firing: पटना कोचिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। यह एफआईआर खान सर के गार्ड्स के दिए बयान के आधार पर की गई। पुलिस बयान में गार्ड्स ने बताया कि खान सर ने हमें गोली चलाने के लिए कहा था, उन्होंने यह भी कहा था कि हम देख लेंगे तुम गोली चलाओ।

खान सर पर बीएनएस की धारा 109 के तहत यह केस दर्ज किया गया है। जिसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है। एफआईआर दर्ज के बाद खान सर की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। उधर कमिश्नर ने पुलिस की हाई लेवल मीटिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी भी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।

दरअसल, 2 जून की रात को पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था, जिसके बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कई राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि, 3 जून की सुबह को खान सर अपने बयान से पलट गए थे। जब घटना का वीडियो सामने आया तो उसमें खान सर के दोनों गार्ड्स ही फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो आने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था।

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान

'मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं'

बता दें कि, खान सर का एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो क्लासरूम में बच्चों को कोचिंग पर हमले के बारे में बताते दिख रहे है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर कहा कि कोचिंग के गार्ड्स को जो लेकर जा रहा था उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। मुद्दे से लोगों को भटकाया जा रहा है। गार्ड्स को 20 से 25 लोगों ने बेरहमी से पीटा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोचिंग बंद हो गया तो 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। मैं कम फीस में छात्रों को पढ़ाना चाहता हूं।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान