Health: चिया सीड्स ही नहीं, सब्जा बीज भी है पोषक तत्वों का 'पावर हाउस', हैरान कर देंगे इसके चमत्कारिक फायदे

basil_seed_raJS60oHU.jpg

Benefits of Basil Seeds: चिया सीड्स का नाम तो आपने जरूर सुना होगा शायद अपनी डाइट में भी शामिल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जा बीज (Basil Seeds) भी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाले तुलसी के पौधे की एक प्रजाति है Basil Seeds। जिसे सब्जा के बीज या स्वीट बेसिल के नाम से भी जाना जाता है। दिखने में चिया सीड्स जैसे लगने वाले सब्जा बीज पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं और आयुर्वेद में भी इनका विशेष महत्व बताया गया है।

इनमें कई पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि यह शरीर की गर्मी कम करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं सब्जा बीज से होने वाले फायदों के बारें में।

ब्लड शुगर कंट्रोल

आजकल ब्लड शुगर की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में सब्जा बीज का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन के बाद ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है। आप भीगे हुए सब्जा बीज को दूध मिलाकर पी सकते हैं।  

शरीर को ठंडा रखने में

सब्जा बीज की तासीर ठंडी मानी जाती है। चिलचिलाती गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी कम होती है और ठंडक बनाए रखने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि शरीर की गर्मी दूर करने के लिए लोग अक्सर इन्हें नींबू पानी, शरबत या मिल्कशेक आदि में मिलाकर पीते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सब्जा बीज आपकी डाइट का अच्छा विकल्प हो सकता है इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। इससे बार-बार भूख लगने और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है। आप भीगे हुए सब्जा बीज को दही, स्मूदी या फलों के सलाद में मिलाकर नाश्ते या स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

कब्ज में मददगार

यह प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में कुछ सब्जा के बीज मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा। साथ ही यह गैस से राहत दिलाने के साथ पाचन को दुरुस्त करने में भी सहायता करते हैं।

Read Also: मानसून में फैशन से No Compromise, इन तरीकों से करिए रेनकोट का स्टाइल, बारिश में रहिए फैशनेबल

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सब्जा बीज सिर्फ शरीर की सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक माने जाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, ये बालों को पोषण देने और उनकी गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इसका सेवन त्वचा की प्राकृतिक चमक और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योगदान दे सकता है।

स्वस्थ दिल के लिए सेवन

सब्जा बीज में ओमेगा-3, फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। ये शरीर में सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में सहायक माने जाते हैं।

Disclaimer: उपर्युक्त दी गई जानकारी या समग्र सलाह सिर्फ सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी चिकित्सक की सलाह या ईलाज के तौर पर नहीं लेना चाहिए। अगर आप इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो पेशेवर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

Read Also: Health: बिना नॉन-वेज खाए भी प्रोटीन की कमी होगी छूमंतर, बस इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट का हिस्सा

Read Also: कचोरी-पकौड़े भूल जाएंगे, मानसून में एक बार ट्राई करिए मिनी समोसा, चाय का स्वाद हो जाएगा दोगुना