Ind vs Ire T-20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम के स्वर्णिम दौर के लिए आगामी कई महीने महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आने वाले दिनों में टी-20 सीरीज से लेकर एशियन गेम्स (Asians Games) के लिए टीम का चुनाव करना है। शनिवार को मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई में चयन समिति की बैठक होनी है। इसमें आयरलैंड (India vs Ireland) और इंग्लैंड (Ind vs England) के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा। इसी बैठक में सितंबर माह में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वॉड पर विमर्श किया जाएगा।
भारतीय टीम को इसी महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है और जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल टीम की कप्तानी को लेकर है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 विश्वकप खिताब बचाया था लेकिन, कप्तान सूर्या का प्रदर्शन काफी फीका रहा था। अब आईपीएल (IPL 2026) में भी सूर्या का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा। व्यक्तिगत बल्लेबाजी सूर्या के लिए इस समय सिर का दर्द बनी हुई है।
कप्तान सूर्या की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल 2026 में 13 पारियां खेली और मात्र 270 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.54 रहा। टी-20 विश्वकप (T20 WC) में भी कप्तान का बल्ला शांत रहा और अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान 9 पारियों में 242 रन साधारण स्ट्राइक रेट 136.72 से बनाए। टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मुकाबलों में वह बड़ी पारी नहीं खेल सकें।
गौरतलब है कि, सितंबर महीने में सूर्यकुमार यादव 36 साल के हो जाएंगे और एशियन गेम्स इसी महीने आयोजित होंगे। इसके अलावा बीसीसीआई ने जनवरी में एशियन गेम्स के लिए जिन 30 खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट भेजी थी, उसमें सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए युवा खिलाड़ी को कप्तान चुना जाएगा। फिलहाल, सूर्या को सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा जाएगा।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू ?
इसके इतर चयन समिति की बैठक में दूसरा सबसे बड़ा सवाल वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो सकता है। सूर्यवंशी ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस सीजन में इस युवा बल्लेबाज ने अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की नींद को उड़ाया, चयनकर्ता को काफी प्रभावित किया। एक मीडिया की माने तो बताया जा रहा है कि टी-20 टीम में वैभव को शामिल किया जाएगा लेकिन प्लेइंग-11 में फिट करने पर विचार किया जा रहा है।
