UP: मेरठ के जागृति विहार में दिखा विशाल अजगर, लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ajgar_Yg8bDt0RM.jpg
अजगर का रेस्क्यू करते हुए

Python Rescue: उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के जागृति विहार में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिंग रोड पर स्थित वॉटर प्लांट के पास करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इस विशाल अजगर को देखकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।  

जैसे ही घटना की सूचना वन विभाग की टीम को मिली तो, वो तुरंत मौके पर पहुंची। जहां वन विभाग के कर्मचारी आकाश महादेव और अंकित गुप्ता ने हालात का जायजा लिया और विशाल अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच एक छात्र नेता विनीत चपराना ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम का सहयोग किया।  

करीब एक घंटे तक काफी मशक्कत और सावधानी के बाद वन विभाग की टीम ने विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस रेस्क्यू अभियान के समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। जिससे किसी भी व्यक्ति या फिर अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जैसे ही अजगर पकड़ा गया, लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वन विभाग के द्वारा चलाए गए इस सफल अभियान की इलाके के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित दुर्घटना होने से टल गई।

Read Also: Weather Update: कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी, 47.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म शहर, 29 मई से बारिश की चेतावनी

वहीं, वन विभाग के आधिकारियों ने कहा कि अजगर को सही सलामत तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। जिससे वह अपने प्राकृतिक वातारण में रह सके, साथ ही साथ इलाके के लोगों से अपील की कि यदि कोई भी वन्यजीव दिखाई दें, तो घबराए नहीं बल्कि वन विभाग को तुरंत सूचना दें और उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां