Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी

cricket_news__IvRBkGrs.jpg
IPL 2026

IPL: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में अब बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच अप्रैल-मई के बाद सिंतबर-अक्टूबर में खेले जा सकते हैं। इस बदलाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी बात शुरुआती स्तर पर चल रही है और इसे अमलीजामा कब पहनाया जाएगा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि, भारत में आईपीएल का सीजन मार्च महीने के आखिर से शुरू होकर मई के आखिर तक चलता है। इस दौरान भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो जाती है जिसको लेकर यह बदलाव संभव दिख रहा है। बताया जा रहा है कि लीग स्टेज के मुकाबलों की संख्या बढ़ाई जाएगी और इसके लिए दिनों की संख्या को बढ़ाना जरूरी था।

भारतीय क्रिकेट लीग के बाद दुनियाभर में अलग-अलग लीगें शुरू हुई हैं। आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए आईसीसी की ओर से अलग विंडो भी दी गई है। भारत  में जैसे ही आईपीएल की शुरुआत होती है तो दुनियाभर में इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम हो जाती है। भारत से लेकर दूसरे देशों में भी इस लीग की काफी लोकप्रियता है और विदेशी खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने पहुंचते हैं।  

अगर आईपीएल के मुकाबलों की बात की जाए तो क कुल मिलाकर 74 लीग स्टेज मैच खेले जाते हैं। अब मैचों की संख्या 94 करने की बात चल रही है। इसके लिए अब दिनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। मार्च से लेकर मई तक चलने वाले इस सीजन का दूसरा चरण सितंबर-अक्टूबर में भी खेला जाएगा। इस दौरान भारत से मानसून की विदाई हो जाती है और गर्मी से काफी राहत मिलती है। क्रिकेट सीजन के दूसरे फेज के लिए यह मौसम उपयुक्त रहने वाला है।

बता दें कि, अप्रैल और महीने की गर्मी और उमस से खिलाड़ियों को चोट की समस्या का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते हुए आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल का कहना है कि आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम और ब्रॉडकास्टर से बात अगर सही दिशा में जाती है तो आईपीएल के एक सीजन को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है।

Read Also: यूक्रेन ने ख़ुफ़िया ऑपरेशन से रूसी बॉम्बर्स को बनाया निशाना, स्मगलिंग से पहुँचाए थे ड्रोन्स

बीसीसीआई कर रही विचार

पहला फेज फरवरी के आखिर से लेकर अप्रैल तक खेला जा सकता है और दूसरा चरण सितंबर से लेकर अक्टूबर तक खेला जा सकता है। दोनों चरणों में खिलाड़ियों के लिए यह मौसम सही रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा अक्टूबर माह में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है जिससे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

बीसीसीआई इसको लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और अगर साल 2027 के बाद अगला विंडो मिला तो आगामी 2028 और 2029 में आईपीएल को दो चरणों में खेलते हुए देखा जा सकता है। यह खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और फ्रेंचाइजी के आर्थिक लाभ तक फायदेमंद दिख रहा है।

Read Also: टैरिफ़ पर फिर बिगड़ी बात, चीन बोला- अमेरिका ने संधि का 'गंभीर उल्लंघन' किया