Ghaziabad Surya Hatyakand: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बहुचर्चित सूर्या हत्याकांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के बाद योगी सरकार उनके जख्मों पर मरहम लगाने में जुटी है। इस हत्याकांड के बाद सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था, इसे पूरा करते हुए यूपी सरकार ने मृतक सूर्या के भाई को सरकारी नौकरी का वादा पूरा कर दिया है।
यूपी सरकार के निर्देश पर गाजियाबाद के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सूर्या की मां सरोज को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें मृतक सूर्या के भाई को खोड़ा नगर पालिका परिषद में सफाई सुपरवाइजर की नौकरी दी गई है।
इससे पहले सोमवार को सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी मुहैया कराई थी। जब डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सूर्या की मां को नियुक्ति पत्र थमाया तो वो भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। 28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या की असद और उसके कुछ साथियों ने बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से हिंदू संगठनों में गुस्सा देखा जा रहा है।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में इसका असर साफ दिखा। पुलिस ने हत्याकांड के बाद फरार हुए असद की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। 31 मई को असद एनकाउंटर में ढेर हो गया। इसके बाद अब यूपी सरकार और गाजियाबाद जिला प्रशासन असद के घर पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर रहा है।
