Benefits of Honey for Face: आज के समय में हर कोई अपने चेहरे को खूबसूरत, नेचुरल ग्लो और बेदाग बनाए रखना चाहता है। जिसके लिए लोग बाजार में मौजूद महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक कई तरीके अपनाते हैं। और इन्हीं में से एक है शहद। जोकि त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते है। जो त्वचा को नमी देने, सूजन कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। खासतौर पर मनुका शहद (Manuka Honey) को त्वचा के लिए सबसे असरदार माना जाता है। तो आइए जानते है। चेहरे पर शहद को लगाने के क्या फायदे हैं और इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है। साथ ही साथ हम यह भी जानेंगे। कि इससे जुड़ी किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
त्वचा को रखता है मॉइस्चराइज
अगर आपकी त्वचा भी रूखी और बेजान रहती है, तो शहद इसके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकता है। और त्वचा में नमी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है जिससे हमारी स्किन मुलायम और फ्रेश नजर आ सकती है।
चेहरे पर ला सकता है नेचुरल ग्लो
शहद को त्वचा के लिए एक प्राकृतिक ब्यूटी इंग्रीडिएंट माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते है। जिससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार नजर आ सकता है। जब त्वचा में नमी की कमी नहीं होती तो रूखापन कम दिखाई देता है, और स्किन की नेचुरल चमक बरकरार रहती है। इसके अलावा नियमित रूप से सही तरीके से शहद का इस्तेमाल करने पर यह डल और थकी हुई त्वचा को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है। क्योंकि यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और स्मूद बनाने में भी मदद कर सकता है।
एक्ने-पिंपल में हो सकता है मददगार
मुंहासे और पिंपल्स की समस्या से परेशान लोग अक्सर कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में शहद को फेस मास्क या स्पॉट ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग एक्ने और पिंपल्स वाली त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल करते हैं।
दाग-धब्बों पर भी मिल सकता है फायदा
शहद त्वचा की नेचुरल हीलिंग प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को रिपेयर करने में सहायक होते है। इसके इस्तेमाल से एक्ने और पिंपल के बाद बचे दाग-धब्बों को धीरे-धीरे कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही शहद त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है।
चेहरे पर शहद लगाने का सही तरीका
चेहरे पर शहद अप्लाई करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद कच्चा शहद पूरे चेहरे या जरूरत वाली जगह पर लगाएं, और आप चाहें तो इसे थोड़ा पानी मिलाकर भी लगा सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा थोड़ी कम चिपचिपी लगे। फिर करीब 8 से 10 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
किन बातों का रखें विशेष
शहद त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। क्योंकि हर व्यक्ति की स्किन अलग अलग होती है। चूंकि शहद रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए शहद ड्राई स्किन वालों के लाभदायक है, जबकि ऑयली स्किन वालों को इसके इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।
कई बार हमारी त्वचा पर हर प्रोडक्ट सूट नहीं करता, इसलिए चेहरे पर शहद लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इसके लिए पहले त्वचा के किसी छोटे हिस्से पर शहद लगाकर देखें। अगर वहां खुजली, जलन, सूजन या लालिमा दिखाई दे तो शहद का इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा शहद को रातभर चेहरे पर लगाकर न छोड़ें, क्योंकि लंबे समय तक चेहरे पर लगा रहने से धूल और गंदगी त्वचा पर चिपक सकती है। जिससे एक्ने की समस्या और बढ़ सकती है।
(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य त्वचा देखभाल से जुड़ी है। किसी भी नए प्रोडक्ट या घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखें।)
Read Also:Health: सावधान! बारिश में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के आसान उपाय

