Health: इन फूड्स को ताजा ही खाएं, दोबारा गर्म करते ही हो जाते हैं टॉक्सिक, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

toxic_food_msomK0_k_.jpg

These Food Do Not Reheat: आजकल की व्यस्तता और ऑफिस वाली जीवनशैली को लेकर हम कई तरह की समस्याओं का सामना करने लगते हैं। यह समस्या समय लेकर सेहत आदि-आदि तक हो सकती है। कई बार समय की बचत के लिए हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर बैठते हैं। ऐसी एक आदत हमें धीरे-धीरे बीमार बना रही है। अक्सर, समय और मेहनत की बचत के लिए हम एक बार में ज्यादा खाना बना लेते हैं या फिर बचे हुए खाने को बार-बार गर्म करके खाते रहते हैं। 

सुबह का खाना शाम को और रात का खाना अगले दिन तक दोबारा गर्म करके खाते हैं, जो धीरे-धीरे कई घरों में एक आम बात बन चुकी है, लेकिन यह हमारे जीवन के लिए घातक साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ खाद्य पदार्थों को बार-बार गर्म करने से उनका पोषण कम हो जाता है, और अगर उन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो उनमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और पाचन संबंधी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बार-बार गर्म करके खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप भी बचा हुआ खाना रीहीट करके खाते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी हैं। तो चलिए जानते है आखिर कौन-से फूड्स हैं, जिन्हें दोबारा गर्म करके प्रयोग में नहीं लाना चाहिए।

चाय

चाय भारतीयों की पहली पसंद मानी जाती है, और ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआत चाय से ही होती है, लेकिन कई बार समय, मेहनत और ईंधन की बचत करने के चलते इस बार ही चाय बना लेते हैं, या फिर किसी काम में व्यस्त होने के कारण चाय नहीं पी पाते, और उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं। चाय को बार-बार गर्म करके पीने से इसके स्वाद में बदलाव तो होता ही है साथ ही इससे पेट में जलन, गैस जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चावल

चावल में आमतौर पर बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। जिसे मेडिकल भाषा में रीहीटेड राइस सिंड्रोम कहा जाता है। ऐसे में अगर आप पके हुए चावल को सामान्य तापमान पर रखकर उसे दोबारा गर्म करते हैं तो ये बैक्टीरिया फूड्स पॉइजनिंग और किडनी से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं, और आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बचे हुए चावल को तुरंत ठंडा करके उसे फ्रिज में रखे, और बस एक बार ही गर्म करके खाएं।

spinach_607_siYu2.jpg

पालक

पालक में प्राकृतिक रूप से नाइट्रेट्स मौजूद होते हैं, जो सामान्य तौर पर हमारे स्वास्थ्य के लिए लिए फायदेमंद भी होते हैं, लेकिन पालक को बार-बार गर्म करने से नाइट्राइट्स नामक तत्व नाइट्रोसामाइंस में बदल जाते हैं। वहीं, पालक को गर्म करने से इसका स्वाद तो बदलता ही है, इसके साथ ही रासायनिक स्वरूप भी बदल जाता है, यह कई बार कैंसर का कारण भी बन सकता है इसलिए जब आप पालक खाएं तो हमेशा ताजा ही खाएं।

Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो

आलू

आपको सब्जी से लेकर कई प्रकार के खाने में आलू को ताजा ही खाना चाहिए। अगर उबले हुए आलू लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखे रहें, तो उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे आलू को दोबारा गर्म करने से भी जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता। जब आलू को पकाया जाता है, और फिर ठंडा होने दिया जाता है तो कुछ बैक्टीरिया जैसे क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम पनप सकते हैं। ये बैक्टीरिया गर्मी में मर जाते हैं, लेकिन जब आलू को दोबारा गर्म किया जाता है, तो ये बैक्टीरिया फिर से सक्रिय हो जाते हैं।

kukurmutta_ZR-903yBIN.jpg

मशरूम

मशरूम भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन यह जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों में शामिल है। इसमें नमी अधिक होती है और पकाने के बाद अगर इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ दिया जाए, तो बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। मशरूम में कई सारे एंजाइम पाए जाते हैं, जो ऑक्सीजन और बैक्टीरिया से तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। इसको दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन का ढांचा बदल जाता है इसलिए बेहतर यही है कि मशरूम को फ्रेश बनाकर फ्रेश ही खाएं।

Read Also: Health: हेल्दी भी और जल्दी भी...चंद मिनटों में बना सकते हैं चावल का चीला, बस नोट कर लीजिए रेसिपि

Read Also: Health: बदलते मौसम में आप नहीं पड़ेंगे बीमार, बस फ्रिज में नहीं करनी चाहिए ये चीज स्टोर