India Destinations: मानसून में जन्नत बन जाती है ये भारतीय जगहें, नजारे देखकर खुश हो उठेगा दिल

sanjay_van_diOF8YSrw.jpg

Monsoon Destinations In India: बरसात के मौसम में दिल्ली-एनसीआर का नजारा पूरा तरह से बदल जाता है। बारिश मौसम को सुहावना बना देती है, वहीं पेड़ों की ताजगी, ठंडी हवाएं और बारिश की हल्की-हल्की फुहारें, शहर की कई जगहों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसके अलावा घूमने-फिरने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन भी बना देती हैं। यहां लोग फोटोग्राफी, मॉर्निंग या इवनिंग वॉक और पिकनिक मनाने का अनुभव करते हैं।

यही कारण है कि मानसून के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमने आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मानसून घर से बाहर निकलकर बारिश का मजा लेना चाहते हैं, और शहर से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसे शानदार स्पॉट हैं, जहां आप प्रकृति का भरपूर आनंद ले सकते है। तो आइए जानते हैं ऐसी पांच शानदार जगहों के बारे में, जो बारिश में किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं।

लोधी गार्डन

मानसून के मौसम में दिल्ली का लोधी गार्डन काफी खूबसूरत लगता है। यहां की फैली हरियाली, रंग-बिरंगे खिले फूल और ऐतिहासिक मकबरे इसकी सुंदरता को बढ़ा देते हैं। ऐसे में मॉर्निंग वॉक, योगा, पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए यह दिल्ली के सबसे पसंदीदा पार्कों में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता हैं। इसका इतिहास भी अतीत की सैर करने का एक बेहतरीन जरिया हो सकता हैं। भारत के आजाद होने से पहले इस उद्यान का नाम लेडी विलिंगडन पार्क था, जिसे बाद में लोधी गार्डन नाम दिया गया।

संजय वन

दक्षिणी दिल्ली में स्थित संजय वन इस शहर का सबसे हरियाली वाला क्षेत्र है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से मुक्त होना चाहते हैं और सुकून के कुछ पल प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। यहां आपको मानसून के समय में हरे-भरे नजारें देखने को मिलेंगे ही साथ में आपके मन को आंतरिक शांति का अनुभव कराएंगे।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस पार्क

दिल्ली के साकेत के पास अजाब गांव में स्थित एक खूबसूरत और शांतिपूर्ण पार्क है। ऐसा माना जाता हैं कि यह स्थान हमारी पांचों इंद्रियों (देखना, छूना, सूंघना, सुनना और स्वाद) को जागृत करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें प्रवेश शुल्क व्यस्कों के लिए 35 रुपए और बच्चों/बुजुर्गों के लिए मात्र 15 रुपए है। साकेत में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस मुगल शैली से प्रेरित होकर बनाया गया हैं। यह अपने खूबसूरत लैंडस्केप, रंगीन फूलों, झरनों और कलात्मक डिजाइन के लिए बेहद प्रसिध्द है। इसके अलावा यहां पर फ्लावर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल और अन्य आयोजन भी आयोजित होते रहते हैं, जो पर्यटकों को खास अनुभव कराते हैं। बारिश के मौसम में यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता और भी ज्यादा मनमोहक हो जाती है जिसके चलते कपल्स, फैमिली और दोस्तों के साथ यह जगह आरामदायक समय बिताने के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं।

Read Also: Health: बदलते मौसम में आप नहीं पड़ेंगे बीमार, बस फ्रिज में नहीं करनी चाहिए ये चीज स्टोर

humayun_w5GQLIUbV.jpg

हुमांयू का मकबरा

अगर आप भी इतिहास में रुचि रखते हैं तो यह जगह आपके घूमने के लिए बेहद खास हो सकती हैं। यह चार बाग शैली में बनाया गया हैं। यहां आपको प्राकृतिक सौन्दर्य और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिलता हैं। मानसून में जब हुमायूं का मकबरा भीगती दीवारों के साथ चमकता है, तो  इसके लाल पत्थर और हरे लॉन का कॉम्बिनेशन कमाल का नजारा दिखाई देता है। फोटो के लिए ये जगह स्वर्ग बन जाती है। इसलिए इस जगह को आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।

Read Also: Health: जामुन के साथ इन चीजों को कर दे बिल्कुल अवॉयड, यह कॉम्बिनेशन हो सकता है खतरनाक

Read Also: Benefits of Mango: स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो, पाचन से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानिए आम के अद्भुत फायदे