TMC Crisis: टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब दिल्ली में सक्रिय दिखाई दे रही हैं।आज सोमवार को विपक्षी इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल हुईं और उधर पश्चिम-बंगाल में लगातार टीएमसी बिखर रही हैं। इंडी गठबंधन की बैठक के बीच टीएमसी के नेता इस्तीफों की झड़ी लगा रहे थे।
उधर, विपक्षी दलों की बैठक के बीच केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के सरकारी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में टीएमसी के कई असंतुष्ट नेता और सांसद मौजूद थे। खास बात यह रही कि यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जब ममता बनर्जी खुद दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ बैठकों में व्यस्त थीं।
पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद वह बीजेपी नेताओं से मिलने पहुंचे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बैठक के दौरान मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, असंतुष्ट टीएमसी नेताओं में जगदीश चंद्र बसुनिया, अरूप चक्रवर्ती, प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार और खलीलुर रहमान जैसे नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, काकोली घोष दस्तीदार, पार्थ भौमिक, अभिनेता और सांसद देव तथा जून माल्या के नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में शामिल हैं। हालांकि, इन नेताओं की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है।
पार्टी की वरिष्ठ सांसद महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह लालची और गद्दार नेता है। यह बंगाल की जनता को धोखा देकर बीजेपी में जा सकते हैं। टीएमसी ने हमेशा जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा है। यह बागी नेता अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को छोड़ रहे हैं। टीएमसी ने हमेशा समान वर्गों का समान विकास करने का काम किया है।
टीएमसी में बगावत का दौर जारी
गौरतलब है कि, टीएमसी में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आमने के बाद बगावत का दौर शुरू हो गया था। पार्षद से लेकर विधायक और सांसद एक के बाद एक पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। अब लोकसभा सांसदों में बागी की लहर शुरू हो गई हैं। आज 28 में से 20 सांसद बीजेपी नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बीजेपी के नेताओं में पश्चिम-बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं।
Read Also: Weather Forecast: दिल्ली-NCR में फिर लौटेगी भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, 11 जून से मिलेगी राहत
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
