Lifestyle: बरसात में हेयर फॉल दे रही है टेंशन, तो इन तरीकों से पाएं घने और नेचुरल शाइनी बाल

hair_care_foiW-aKFB.jpg

Monsoon Hair Care Tips: बरसाती मौसम की शुरुआत के साथ हमारे के लिए कई चुनौतियों की शुरुआत हो जाती है। इस सीजन का सबसे ज्यादा प्रभाव हमारी स्किन, हेल्थ से लेकर बालों तक पड़ता है। नमी और पानी के इस मौसम में कई कारणों से हमारे बाल झड़ना यानी हेयर फॉल शुरू हो जाता है। यह हमारे लिए कई तरह की टेंशन को बढ़ा देता है। लगातार हेयर फॉल होने के कारण हमारी हेयर लाइन कम होनी शुरू हो जाती है। हमें बालों की खूबसूरती, चमक और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कई तरह की चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

बरसात में अधिक भीगने के कारण बालों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जाता है जिसके बाद बालों का झड़ना, रुखापन, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। जिससे बालों की खूबसूरती और चमक दोनों खो जाती है। ऐसे सीजन में हमें कुछ टिप्स को अपनाना चाहिए जिससे बाल स्वस्थ, चमकदार और लंबे घने बने रहेंगे।

हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल

बरसात के मौसम में हेयर कंडीशनर भी आपके हेयर केयर रूटीन में शामिल होना चाहिए। आपको शैंपू करने के बाद हेयर कंडीशनर का भी इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके रूखे और बेजान बाल सिल्की और सॉफ्ट दिखने लगेंगे।

डैंड्रफ की समस्या दूर करें

मानसून के सीजन में डैंड्रफ का होना भी एक आम समस्या बन जाता हैं। सबसे पहले बालों को अच्छे से शैंपू कर ले फिर अच्छे से सूखने दे, इसके बाद अब आप एक बाउल में नारियल या सरसों का तेल लें और उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर अपने बालों की जड़ों को अच्छी तरह मसाज करें इससे डैंड्रफ की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

हीटिंग टूल्स से बनाएं दूरी

मानसूनी सीजन में गीले बाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। ऐसे में हम हीटिंग टूल्स का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। वहीं, बालों को स्टाइल करने के लिए भी हीटिंग टील्स जैसे स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इन टूल्स का इस्तेमाल बालों को ग्रीसी भी बना सकता है और डैंड्रफ का कारण बन सकता है जिससे बालों का वॉल्यूम कम हो जाता है।

सेब का सिरका

नहाने वाले बर्तन में पानी भरकर उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका डालें। इस पानी से बालों को धोने पर स्कैल्प की सफाई होती है, बालों में वॉल्यूम आता है और बाल घने नजर आ सकते हैं।

Disclaimer: दी गई सलाह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी प्रकार से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकती। हम इस प्रकार की जानकारी के लिए तरह का दावा नहीं करते हैं।

Read Also: Health: मोरिंगा को क्यों कहा जाता है ‘जादुई पेड़’ ?, इसके चमत्कारिक फायदे जानकर मुंह में उंगुली दबा लेंगे आप

Read Also: Benefits of Mango: स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो, पाचन से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानिए आम के अद्भुत फायदे