Cricket: जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, संजू को नहीं मिली जगह, रिंकू सिंह की वापसी

sanju_14QgZdV5I.jpg
Sanju Samson

Ind vs Zim: जिंबाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया। भारतीय स्क्वॉड में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई। इस दौरान टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने कई युवा स्टार खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। अशोक शर्मा और यश ठाकुर को भी पहली बार टीम में चुना गया है। वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में इंटरनेशनल डेब्यू के दौरान सैमसन की जगह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी, अभिषेक शर्मा के साथ इस दौरे पर ओपनर की भूमिका निभाएंगे।

भारतीय टीम में प्रिंस यादव को तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी दी गई जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड में अपना टी-20 डेब्यू किया था, जबकि मयंक यादव लगभग दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। जिम्बाब्वे के दौरे पर पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी टी-20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के तीनों मैच हरारे में खेले जाएंगे।

Read Also: Ind vs Afg ODI: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर खेलेंगे केएल राहुल, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के मिले संकेत

प्रभसिमरन की टीम में दस्तक

पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपने करियर में अब तक 129 मैच खेले हैं और इस दौरान 3,665 रन 151.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। टी-20 में प्रभसिमरन ने दो शतक और 27 अर्धशतक लगाने का काम किया है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने 14 मैच में कुल 510 रन बनाए थे जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह का स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर का था।

Read Also: Cricket: खिलाड़ियों को नई राह दिखाएगा Sports Varsity, पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल ने किया लॉन्च, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज